Meerut News Live: याकूब की संपत्ति होगी जब्त, धर्मांतरण मामले में तीन पर केस, हत्या मामले में युवक को उम्रकैद
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। वहीं बागपत में निराश्रित गोवंश ने अधेड़ उम्र के किसान को पटककर मार डाला। एक क्लिक में पढ़ें ताजा खबरें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
सहारनपुर में अपर सत्र न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट कक्ष संख्या दो सरला दत्ता ने हत्या का दोष सिद्ध हो जाने पर जनपद मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के ग्राम तेजलहेडा निवासी मिंटू उर्फ आशीष को आजीवन कारावास व एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
सहायक शासकीय अधिवक्ता दीपक सैनी ने बताया 13 जुलाई 2013 को जय भगवानपुर निवासी बिल्लू उर्फ विजय अपनी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए ग्राम साधारणपुर गया था। शादी से वापस लौटते हुए पंचायत घर के सामने ग्राम तेजलहेडा निवासी मिंटू उर्फ आशीष और राहुल ने बिल्लू को जाति सूचक शब्द कहते हुए गालियां दीं, जब बिल्लू ने विरोध किया तो मिंटू उर्फ आशीष ने उसके पेट में चाकू मार दिया, जिससे बिल्लू की मौत हो गई थी।
इसके बाद मृतक बिल्लू के भाई मोनू ने देवबंद थाने पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवेचना उपरांत मिंटू उर्फ आशीष और राहुल के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था, जिसकी सुनवाई के उपरांत साक्ष्यों और गवाहो के आधार पर दोषी पाते हुए मिंटू उर्फ आशीष को आजीवन कारावास और एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। राहुल के किशोर होने के कारण अलग से पत्रावली चल रही है। मिंटू जमानत पर चल रहा था, जिसे सजा सुनाए जाने के बाद जेल भेज दिया गया है।
मुजफ्फरनगर में नाबालिग के अपहरण के बाद हत्या के मामले में पांच दोषियों को अदालत ने उम्रकैद और 25-25 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। शव छिपाने के मामले में एक दोषी पर पांच हजार का अतिरिक्त अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। अपर सत्र न्यायालय कोर्ट नंबर तीन के पीठासीन अधिकारी गोपाल उपाध्याय ने सुनवाई की।
जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा और सहायक शासकीय अधिवक्ता अरुण शर्मा ने बताया कि बाबरी थाना क्षेत्र के अय्यूब ने 24 जुलाई 2007 को अपने नाबालिग पुत्र हैदर कुरैशी के गुम होने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद वादी ने नाबालिग पुत्र का शव मिलने के बाद बुटराड़ा निवासी अनुज, इमरान, इकबाल, राजीव, सलीम और कासमपुर निवासी रवि के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा कायम करा दिया था।
तत्कालीन थाना प्रभारी फूल चंद भारती ने विवेचना के बाद न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया। अदालत में मामले का विचारण किया। दोनों पक्षों की तर्कों को सुनने के बाद अदालत ने पांच दोषी अनुज, इकबाल, राजीव, सलीम और रवि को हत्या में दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास, 15-15 हजार जुर्माना और अपहरण के अपराध में 10 वर्ष का कारावास और 10-10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। दोषी रवि को शव छिपाने के मामले में भी दोषी मानते हुए पांच वर्ष के कारावास और पांच हजार रुपये के अर्थदंड सजा सुनाईं। तीनों धाराओं में सुनाई गई कारावास की सजा एक साथ चलेंगी।
बिजनौर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एमपी सिंह ने खिलेंद्र अपहरण कांड में दोषी पाते हुए कामिल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 50 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड की धनराशि में से आधी धनराशि पीड़ित खिलेंद्र को दिए जाने के आदेश दिए हैं।
डीजीसी वरुण राजपूत के अनुसार धर्मवीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका छोटा भाई खिलेंद्र उर्फ सुरेंद्र 26 अक्तूबर 2010 की रात करीब साढ़े 10 बजे अपनी मोटरसाइकिल से पड़ोसी पीतम के साथ ट्यूबवेल चलाने गया था। एक घंटे बाद उसके पड़ोसी पीतम ने बताया कि तीन अज्ञात लोगों ने उसके भाई का अपहरण कर लिया है। 13 नवंबर 2010 को खिलेंद्र ने पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया कि बदमाशों ने उसे नौ नवंबर को आंखों पर पट्टी बांधकर गांव गोपालपुर के पास छोड़ा था। उसने अपहरण के दौरान बदमाशों को पहचान लिया था।
जो दिलशाद, सहजाद निवासी मोहद्दीनपुर व कामिल गांव भोकरहेड़ी थाना भोपा, जिला मुजफ्फरनगर थे। कामिल के पिता ने उसके गांव में चार-पांच साल पहले कोल्हू चलाया था। इस मामले में दिलशाद, सहजाद को पहले ही अदालत सजा सुना चुकी है। कामिल फरार हो गया था। उसका विचारण होने के बाद सोमवार को उसे सजा सुनाई गई है।
वहीं पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है, लेकिन अभी आरोपियों का सुराग नहीं लग रहा है।
बिजनौर के शेरकोट में हाईवे-74 पर घोसियावाला मोड़ पर वैगनआर कार और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि हादसे में कार सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों में बाइक सवार दो युवक भी शामिल हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
मृतक सुनील कुमार दरगाहपुर नंगली कोतवाली शहर बिजनौर निवासी था। घटना की किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। मृतक व्यक्ति के परिजनों में कोहराम मचा है।
बिजनौर में महिला की जान लेने वाला गुलदार पिंजरे में हुआ कैद
बिजनौर में 55 घंटे बाद आखिरकार हमलावर गुलदार पिंजरे में कैद हुआ। शनिवार को गुलदार ने महिला पर हमला बोलकर उसकी जान ले ली थी। तभी से गुलदार को पकड़ना वन विभाग के लिए एक चुनौती बन गया था।
यह भी पढ़ें: Bijnor News: 55 घंटे बाद वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ महिला को मौत के घाट उतारने वाला गुलदार
हाजी याकूब कुरैशी की संपत्ति जल्द होगी जब्त
पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की 31 करोड़ 70 लाख रुपये की संपत्ति जब्त करने की तैयारी पुलिस ने कर ली है। संपत्ति का आंकलन पीडब्लूडी की रिपोर्ट पर हुआ है। जिले में 26 जगह याकूब की संपत्ति मिली है।
यह भी पढ़ें: Meerut News: हाजी याकूब की 31 करोड़ 70 लाख की संपत्ति जल्द होगी जब्त, 32 वाहन भी हैं शामिल
आलू खरीद आज से, किसानों को मिलेगी राहत
बढ़िया उत्पादन के बावजूद किसानों के लिए इस बार आलू की फसल लाभकारी साबित नहीं हो रही है। इसकी बड़ी वजह आलू के भाव में आई गिरावट है। मंडी में किसानों को 450 से 550 रुपये क्विंटल की दर से आलू बेचना पड़ रहा है। जनपद में आलू का क्षेत्रफल करीब 400 हेक्टेयर है। जिले में आलू की औसत उत्पादकता 350 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। किसानों का कहना है कि कम भाव के चलते आलू की खेती में मुनाफा नहीं रहा है। जो भाव इस समय चल रहा है इससे तो आलू की लागत भी नहीं निकल पा रही है। किसानों की परेशानी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से आलू खरीद कराने घोषणा की है। जिससे किसानों को इससे कम दर पर आलू को ना बेचना पड़े।
यह खरीद सिर्फ किसानों से ही होगी। मंडल में सहारनपुर और शामली मंडी में बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत आलू की खरीद सोमवार से शुरू हो जाएगी। इसमें किसानों को आधार कार्ड और खतौनी की नकल को साथ लेकर आना होगा। आलू का भुगतान आरटीजीएस या निफ्ट के माध्यम से किसान के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत आलू खरीद की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोमवार से संभाग की सहारनपुर और शामली मंडी में आलू की खरीद शुरू हो जाएगी। किसानों से प्रदेश सरकार द्वारा घोषित 650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से आलू खरीदा जाएगा। - रिंकी जायसवाल उप निदेशक मंडी
आलू खरीद के मानक
-आलू का आकार 45 से 85 एमएम व्यास का हो।
-आलू छंटाई कराकर लिया जाएगा।
-आलू बिना मिट्टी लगा, साफ, पका हुआ एवं रोगमुक्त हो।
-आलू कटा-फटा और हरा नहीं होना चाहिए।
बिजनौर में गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, ले चुका है महिला की जान
रात के समय अधिकतर घरों के दरवाजे बंद होने के चलते हादसा होने से बच गया। ग्राम कस्बा कोटरा नगीना में स्थित मां देवी मां दुर्गा के मंदिर के ठीक सामने स्थित है। कस्बा कोटरा में गुलदार की दस्तक की सूचना से नगीना नगर के लोग भी सहम गए हैं।
हड़ताल खत्म होने के बाद बिजली दफ्तरों में पहुंचे कर्मी और अधिकारी
गुरुवार रात 10 बजे से 13 सूत्रीय मांगों को ऊर्जा मंत्री के साथ हुए समझौता के बाद भी मांग पूरी न होने के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले 8 संगठनों ने 72 घन्टे की हड़ताल शुरू कर दी थी। इस हड़ताल के कारण व्यवस्था चरमरा गई थी। जगह-जगह फाल्ट आने से 10-12 घन्टे तक बत्ती तक गुल रहने लगी थी। बिजली बिल जमा न होने से राजस्व पर भी ब्रेक लग गया था। सभी विद्युतकर्मी बड़ौत स्थित 132/33केवीए पर धरनारत थे।
रविवार को दोपहर लखनऊ में समझौते के तहत 65 घंटे हड़ताल समाप्त हो गई थी। हड़ताल समाप्त होने के बाद सभी कर्मचारी काम पर वापस लौट गए थे। सोमवार को सभी बिजली दफ्तरों पर रौनक लौट आई। जिले में स्थित 4 विद्युत वितरण खंड, शिकायत केंद्र पर सभी अधिकारी व कर्मचारी कार्य में व्यस्त नजर आए। बिजली बिल भी जमा होने शुरू हो गए। इसके अलावा जिले में जिस भी फीडर व लाइन में फाल्ट आया हुआ था, उसे ठीक करा दिया गया।