Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bhai Dooj 2026: auspicious timings AND shubh muhurat, learn story behind this festival

भाईदूज 2026: भाई-बहनों का पवित्र त्योहार आज, जानें शुभ मुहूर्त, पंडितजी ने बताया क्या है इस फेस्टिवल की कहानी

Wed, 11 Nov 2026 09:06 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Wed, 11 Nov 2026 09:06 AM IST
सार

कई स्थानों पर यह परंपरा रही है कि भाईदूज के दिन भाई बहनों के घर जाकर भोजन करते हैं। पूजा करने के बाद बहन की लंबी उम्र की कामना करते हैं। 11 नवंबर को अनुराधा नक्षत्र और ज्येष्ठा नक्षत्र प्रेम और प्यार की तिथियां है। इस मुहूर्त में इस तिथि में भाईदूज का पर्व मनेगा।

विज्ञापन
Bhai Dooj 2026: auspicious timings AND shubh muhurat, learn story behind this festival
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रियाशरण त्रिपाठी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में आज बुधवार को भाईदूज का त्योहार मनाया जाएगा। राखी के त्योहार के जैसे ही भाईदूज त्योहार भी भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक और पवित्र रिश्ते का त्योहार है। बहनें आज अपने भाई के माथे पर तिलक लगायेंगी और उनकी आरती उतारेंगी। लोग भाईदूज त्योहार से पूर्व गोवर्धन और अन्नकूट पूजा 10 नवंबर को धूमधाम से मनाये थे और आज भाईदूज त्योहार मनाया जा रहा है।

विज्ञापन



कई स्थानों पर यह परंपरा रही है कि भाईदूज के दिन भाई बहनों के घर जाकर भोजन करते हैं। पूजा करने के बाद बहन की लंबी उम्र की कामना करते हैं।

जानें शुभ मुहुर्त 
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रियाशरण त्रिपाठी के मुताबिक, भाईदूज का पर्व 11 नवंबर को मनाया जाएगा। 10 नवंबर को दोपहर दो बजे से द्वितीया तिथि की शुरुआत होगी जो 11 नवंबर की दोपहर 3:53 तक रहेगी। इस बार भाई दूज पर अनुराधा नक्षत्र ज्येष्ठा नक्षत्र का शुभ संयोग है। अनुराधा नक्षत्र सुबह 11 नवंबर को 11:39 से लग जाएगा। 11 नवंबर को अनुराधा नक्षत्र और ज्येष्ठा नक्षत्र प्रेम और प्यार की तिथियां है। इस मुहूर्त में इस तिथि में भाईदूज का पर्व मनेगा। 11 नवंबर को ही राहुकाल भी पड़ रहा है और इस दिन कुछ लोग टीका भी नहीं करते हैं। राहुकाल 11 नवंबर को 11:45 सुबह से लेकर दोपहर लगभग 1:11 तक रहेगा। इस दौरान टीका नहीं करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। भाईदूज के दिन भाई को टीका का समय लगभग 1:11 से लेकर दोपहर 3:08 तक रहेगा। इस दौरान बहन अपने भाई को टीका लगा सकती हैं। दोपहर 3:53 से दिनभर भाईदूज मना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed