फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Guldar who killed the woman imprisoned in the cage of the forest department

Bijnor News: 55 घंटे बाद वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ महिला को मौत के घाट उतारने वाला गुलदार

Mon, 20 Mar 2023 04:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 Mar 2023 04:08 PM IST
सार

बिजनौर में 55 घंटे बाद आखिरकार हमलावर गुलदार पिंजरे में कैद हुआ। शनिवार को गुलदार ने महिला पर हमला बोलकर उसकी जान ले ली थी। तभी से गुलदार को पकड़ना वन विभाग के लिए एक चुनौती बन गया था।

विज्ञापन
Bijnor News: Guldar who killed the woman imprisoned in the cage of the forest department
गुलदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के नगीना क्षेत्र के ग्राम काजीवाला में महिला को मौत के घाट उतारने वाला गुलदार आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया। शनिवार की सुबह शौच को जंगल गई एक महिला को मौत के घाट उतारने वाले गुलदार को आखिर वन विभाग की टीम ने घटना के 55 घंटे बाद पिंजरे में कैद कर ही लिया।

विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 6 बजे खेत पर शौच के लिए गई मिथलेश देवी (40) पर गुलदार ने जानलेवा हमला कर उसकी जान ले ली थी। गुलदार महिला की गर्दन को खा गया था। इस घटना के बाद गुलदार को पकड़ना वन विभाग के लिए एक चुनौती बन गया था।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Meerut News: हाजी याकूब की 31 करोड़ 70 लाख की संपत्ति जल्द होगी जब्त, 32 वाहन भी हैं शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आनन-फानन में वन विभाग की टीम ने गांव में पिंजरा लगाने के साथ-साथ ड्रोन कैमरे की भी मदद ली थी लेकिन वन विभाग के आला अधिकारियों के हाथ उस समय फूल गए जब शनिवार की रात्रि गुलदार पिंजरे के आसपास घूम कर वापस लौट गया। हद तो तब हो गई जब रविवार की रात्रि गुलदार ने ग्राम काजीवाले की घनी आबादी में भी घुसकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा ग्राम वासियों को डरा दिया था।

 

वन विभाग की टीम ने सोमवार को गुलदार को पकड़ने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा लिया तथा दोपहर करीब 2 बजे गुलदार आखिर पिंजरे में कैद हो ही गया। गुलदार के पकड़े जाने के बाद वन विभाग की टीम व गांव वालों ने राहत की सांस ली। गुलदार को पकड़ने  के बाद वन विभाग की टीम उसे अमानगढ़ के जंगल में छोड़ने चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed