फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 30 अप्रैल को होंगे छावनी परिषद के चुनाव

Sat, 18 Feb 2023 03:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 18 Feb 2023 03:36 PM IST
खास बातें

Meerut News Live: महाशिवरात्रि के पर्व पर आज सभी शिवालियों में बम-बम भोले की गूंज हैं। सुबह से ही मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ लगी हुई है। उधर, सहारनपुर में दो सगे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Meerut News Live: Read all updates of West Uttar Pradesh
महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करते शिवभक्त। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:21 PM, 18-Feb-2023
30 अप्रैल को होंगे छावनी परिषद के चुनाव

रक्षा मंत्रालय ने 17 फरवरी 2023 को अधिसूचना जारी कर 57 छावनी में चुनाव की तिथि घोषित कर दी है। गजट नोटिफिकेशन के अनुसार मेरठ सहित 57 छावनी में 30 अप्रैल 2023 को चुनाव कराए जाएंगे। यह आदेश संयुक्त सचिव राकेश मित्तल के द्वारा सभी छावनी परिषदों को भेजा गया है।
03:05 PM, 18-Feb-2023
कंंकरखेड़ा में महाशिवरात्रि पर भंडारे का आयोजन

मेरठ के कंकरखेड़ा में करनाल रोड स्थित गणपति विहार के बाहर शनिवार को महादेव एसोसिएट पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल रहे। भंडारे का उद्घाटन संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने किया। मुख्य यजमान राकेश गुप्ता व चिराग गुप्ता रहे। इस कार्यक्रम में भगवान भोलेनाथ के भजन बजाए गए। वहीं लोगों ने मां पार्वती और भोलेनाथ के जमकर जयकारे लगाए।

इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को महाशिवरात्रि के पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद समस्त भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। 
विज्ञापन
02:10 PM, 18-Feb-2023
पुलिस कस्टडी से दो लुटेरे फरार

मेरठ में एनएच-58 स्थित स्थित वेदव्यासपुरी पुलिस चौकी के पास तीन फरवरी को तीन घंटे में लूट की पांच वारदात करने वाले बदमाश नसीमुद्दीन और विकास पुलिस कस्टडी से फरार हो गए हैं। उक्त दोनों बदमाशों को मेरठ पुलिस ने शुक्रवार को घेराबंदी करके गिरफ्तार किया था।
01:19 PM, 18-Feb-2023
शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी में मौजूद प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर व प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर पर महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। 
     
महाशिवरात्रि के अवसर पर पांडव टीले पर मौजूद प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर, प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में क्षेत्र के लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर शनिवार सुबह से दोपहर तक लंबी-लंबी लाइनों में लगकर श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए पहुंचे। जिन्होंने प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया और उसके बाद पांडव टीले पर मौजूद प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर पर मौजूद बाबा भोलेनाथ की प्रतिमा पर जलाभिषेक कर जयंती माता के दर्शन किए। इस अवसर पर मंदिरों पर विशाल भंडारे आयोजित किए गए, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित किया।
11:30 AM, 18-Feb-2023
सहारनपुर के भूतेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है।
11:16 AM, 18-Feb-2023
गंगाजल से किया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक

बिजनौर में लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा जल से महादेव का जलाभिषेक किया। सुबह से ही शिवालयों पर लंबी-लंबी लाइन लगी है। हरिद्वार से कांवड़ लाने वालों ने पहले रात में और फिर सुबह महादेव को जल चढ़ाया। नजीबाबाद में मोटा महादेव, झालू में झाडखंडी मंदिर, चांदपुर में बाबा झारखंडी पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली।
 
महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले के लाखों शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए। कल दिनभर कांवड़िए आते रहे। शुक्रवार को जगह-जगह शोभायात्रा निकली और जगह-जगह भंडारे किए गए थे।

वहीं शनिवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही शिवालयों पर भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। भक्तों ने शिवलिंग पर गंगाजल, बेर, बेल पत्र, भांग, धतूरे के फूल आदि चढ़ाए और आशिर्वाद मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:58 AM, 18-Feb-2023

Meerut News Live: शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 30 अप्रैल को होंगे छावनी परिषद के चुनाव

बागपत में पुरामहादेव मंदिर पर शनिवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ा है। मंदिर में तड़के तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर और मेला परिसर में पुलिस बल तैनात है। मंदिर में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और निगरानी कक्ष बनाया गया है। पुलिसकर्मी और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने निगरानी कक्ष से सुरक्षा देखी।

पुरा महादेव मंदिर पर शनिवार को भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। आस-पास के गांवों के अलावा दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष पर त्रयोदशी का जल चढ़ाकर परिवार में सुख-शांति की कामना की। भगवान शिव का जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने मेले में खरीदारी की। बाजार में लगाई गई खिलौने की दुकानों पर बच्चों की भीड़ लगी रही।

मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि शनिवार को शाम को आठ बजकर तीन मिनट पर चतुर्दशी का प्रवेश होगा। शाम सात बजकर 15 मिनट से मंदिर में झंडा पूजन और आठ बजकर तीन मिनट पर झंडा रोहण के बाद चतुर्दशी का जलाभिषेक शुरू किया जाएगा।  
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed