फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   City drenched by heavy rain; waterlogging causes trouble in several areas

Sultanpur News: सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन, लगा जाम

Wed, 09 Sep 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 09 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
City drenched by heavy rain; waterlogging causes trouble in several areas
 अखंडनगर के अलीपुर बाजार में प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण
अखंडनगर। नरवारी बाजार के पास मंगलवार सुबह स्कूली बस की चपेट में आकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से आक्रोशित परिजनों ने शाम को शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शव अलीपुर बाजार पहुंचने से पहले ही परिजन उन्हें अखंडनगर-कादीपुर मार्ग पर लेकर बैठ गए। बस चालक के खिलाफ कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग पर परिजन देर शाम तक कार्रवाई पर अड़े रहे।
विज्ञापन


अलीपुर कांपा निवासी प्रदीप, उनके पिता राम लवट और मां दुर्गावती की मंगलवार सुबह सड़क हादसे में मौत हुई थी। तीनों मोपेड से आजमगढ़ जा रहे थे। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाए जाने की तैयारी के बीच परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखंडनगर-कादीपुर मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क जाम होते ही वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन बस चालक के खिलाफ कार्रवाई होने तक प्रदर्शन समाप्त करने को तैयार नहीं हुए।


मौके पर पहुंचे एसडीएम कादीपुर विनीत कुमार और सीओ विनय गौतम ने परिजनों से वार्ता की। अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। देर शाम तक परिजन सड़क पर डटे रहे और मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed