फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Residents troubled by sewer issues reached the municipal corporation headquarters.

Faridabad News: सीवर समस्या से परेशान लोग पहुंचे निगम मुख्यालय

Wed, 09 Sep 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Residents troubled by sewer issues reached the municipal corporation headquarters.
लंबे समय से परेशान है सेक्टर-23 के लोग, नगर निगम आयुक्त की सहायिका को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-23 में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से स्थानीय लोग लंबे समय से परेशान हैं। चार वर्ष बीत जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में रोष है। मंगलवार को समस्या से परेशान कुछ निवासी नगर निगम मुख्यालय पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी शिकायत रखी। लोगों का आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। पार्षद से भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

निवासियों ने नगर निगम आयुक्त की सहायिका को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद मौके पर जेई अजीत और आशीष व एक्सईएन सत्पाल और डालचंद को मौके पर फोन कर इस बारे में अवगत भी कराया गया। निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि सेक्टर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या नई नहीं है। करीब चार वर्षों से हालात जस के तस बने हुए हैं। आए दिन सीवर का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। इससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गंदा पानी घरों के आसपास जमा होने के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। गड्ढे लोगों की मुसीबत और बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

निवासी त्रिभुनाथ, वेदप्रकाश, और अजय का कहना है कि सीवर के गंदे पानी और दुर्गंध के कारण घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है। इससे कई घरों में लोग बीमार पड़ रहे हैं। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। सड़क पर जमा गंदे पानी के कारण कई बार बच्चे और बुजुर्ग फिसलकर गिर भी जाते हैं। चारों ओर गंदगी और पत्थरों के चलते लोगों का सड़क से निकलना दूभर हो चुका है। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें दोबारा अधिकारियों के समक्ष अपनी आवाज उठानी पड़ेगी। अधिकारियों ने समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed