Meerut News Live: PM मोदी के मन की बात में छाईं ओलंपियन प्रियंका, मुजफ्फरनगर में DM के विश्राम कक्ष की छत गिरी
{"_id":"64eadd7a94f226c9440ed645","slug":"meerut-news-live-preparation-for-rakshabandhan-bus-trips-will-increase-from-today-11-new-dengue-patients-2023-08-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: PM मोदी के मन की बात में छाईं ओलंपियन प्रियंका, मुजफ्फरनगर में DM के विश्राम कक्ष की छत गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 27 Aug 2023 05:01 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 27 Aug 2023 05:01 PM IST
खास बातें
रक्षाबंधन के लिए रोडवेज की ओर से भी सभी रूटों पर आज से बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। वहीं डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
पीएम और सीएम के साथ प्रियंका, मुजफ्फरनगर में डीएम विश्राम कक्ष की छत गिरी
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
06:23 PM, 27-Aug-2023
दुकान से सामान लेकर लौट रही बच्ची को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत
बड़ौत के सिनौली गांव में रविवार की दोपहर दुकान से सामान लेकर घर लौटी रही 12 साल की बच्ची को बड़ौत-छपरौली मार्ग पर बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बच्ची की मौक पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे बाइक सवार युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि एक फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। इस संबंध में मृतक बच्ची के मामा ने अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ तहरीर दी। उधर बच्ची की मौत से परिजन गमगीन है।सिनौली गांव की 12 साल की बच्ची काजल पुत्री स्वर्गीय सुखपाल रविवार की दोपहर घर से दुकान पर सामन लेने आई हुई थी। सामान लेकर जब वह घर के लिए लौट रही थी तो बड़ौत-छपरौली मार्ग पर बड़ौत की तरफ से तेज गति से बाइक पर छपरौली की ओर जा रहे बाइक सवार युवकों ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार युवक भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने बाइक सवार युवक की धुनाई की और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और युवक को हिरासत में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवा दिया। बच्ची की मौत से परिजन गमगीन है। इस मामले में मृतिका बच्ची काजल के मामा अनिल ने छपरौली थाने पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ तहरीर दी है।
06:20 PM, 27-Aug-2023
बागपत में लापता युवक का शब्द नदी में तैरता मिला
मेरठ जनपद के छुर गांव से लापता युवक का शव हिंडन नदी में मिलाना गांव के पास बहता मिला। सूचना पर पहुंची दोघट थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने युवक की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया था। मृतक की मां ने सरधना थाने में पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है।रविवार को मिलाना गांव के पास हिंडन नदी में ग्रामीणों ने शव बहता देखा। इसकी सूचना पर दोघट थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा फोर्स के साथ वहां पहुंचे और शव को ग्रामीणों की मदद से नदी से बाहर निकाला। थाना प्रभारी ने बताया कि नदी में मिला शव सचिन (35) पुत्र संजीव निवासी गांव छुर थाना सरधना जनपद मेरठ का है। 22 अगस्त को उसके पिता संजीव ने उसकी हत्या कर शव हिंडन नदी में फेंक दिया था। उसकी मां ने अपने पति संजीव के खिलाफ सरधना थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। सरधना थाना पुलिस उसी दिन से नदी में युवक के शव की तलाश कर रही थी। उन्होंने सरधना थाना पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। सरधना थाना पुलिस मृतक युवक की मां मुनेश देवी को लेकर पहुंची और शव की शनाख्त अपने बेटे सचिन के रूप में की। बताया कि शव को बागपत मोर्चरी पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
04:57 PM, 27-Aug-2023
मन की बात कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरठ की ओलंपियन प्रियंका की तारीफ की
प्रियंका गोस्वामी
- फोटो : सोशल मीडिया
रविवार को मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ की ओलंपियन खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी की तारीफ की। प्रधानमंत्री पहले भी मन की बात में प्रियंका का जिक्र कर चुके हैं। माधवपुरम सेक्टर 3 में एथलीट प्रियंका गोस्वामी के आवास पर परिवार के लोगों ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।
प्रियंका के पिता मदन गोस्वामी ने कहा कि आज कई रिश्तेदारों ने फोन करके बधाई दी। हमारी बेटी से पीएम ने स्वयं फोन पर बात की है। मैं बेटे, बेटी में कभी फरक नहीं करता। बेटी को जब आगे बढ़ाया तो हमारे हालात बहुत खराब थे। बहुत झटके जीवन में लगे हैं। लेकिन बेटी ने बहुत मेहनत की है। उसने जिला, नेशनल, इंटरनेशनल लेवल तक खेला है। लक्ष्य इसी तरह आगे बढ़ते रहना है। हालांकि अभी बेटी से बात नहीं हुई है, लेकिन जब बात होगी तो यही कहूंगा कि उसने मेरा नाम रोशन किया है। हमारी बेटी तो बेटे से भी ऊपर जा रही है।
प्रियंका की भाभी ने कहा कि वह मेरी ननद नहीं मेरी सहेली है। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि वह मेरी ननद है। जब लोग मुझे प्रियंका की भाभी कहते हैं तो बहुत गर्व महसूस होता है। मैं लकी हूं। सोशल मीडिया पर भी लोग मुझे प्रियंका की भाभी के नाम से सम्मानित करते हैं।

04:54 PM, 27-Aug-2023
मुजफ्फरनगर में DM के विश्राम कक्ष की छत गिरी, टला हादसा
मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट का पुराना जर्जर भवन हादसों को न्योता दे रहा है। डीएम ऑफिस के करीब 194 साल पुराने विश्राम कक्ष की छत गिर गई। रविवार होने के कारण डीएम अपने कार्यालय नहीं पहुंचे थे।कलेक्ट्रेट के नए भवन का निर्माण प्रस्तावित है। दो दिन पहले हुई बरसात के दौरान पुराने भवन से पानी टपक रहा था। रविवार को दोपहर के समय विश्राम कक्ष की छत गिरी तो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। प्रशासन को जानकारी दी गई। भवन का निर्माण 1829 में हुुआ था। नए भवन के बजट के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
04:03 PM, 27-Aug-2023
सहारनपुर में कमरे में पड़ा मिला युवक का शव
बड़गांव थानाक्षेत्र के गांव नूनाबडी में मामा के यहां रह रहे युवक का शव कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पर भेजा है।
मुजफ्फरनगर के गांव सिकरी निवासी इब्राहिम (26) बचपन से अपनी मां की मौत के बाद अपने मामा नूनाबडी निवासी फुरकान के यहां रहता है।
रविवार सुबह इब्राहिम का शव उसके कमरे में मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पर भेजा है। इस संबंध में थाना प्रभारी विशाल श्रीवास्तव का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या युवक की हृदय गति रूकने से मौत हुई होगी। फिर भी शव को पोस्टमार्टम पर भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

02:51 PM, 27-Aug-2023
मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र के कुटेसर के जंगल में देवबंद से आ रही नहर का पुल टूटा। इस मार्ग से शुगर मिल सहित अन्य गांवों को जाने वाला मार्ग हुआ बंद। सिंचाई विभाग को ग्राम प्रधान नय्यूम ने सूचना दी। मौके पर हाईटेंशन लाइन के पोल गिरने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:51 PM, 27-Aug-2023
बागपत में बाइकों की भिड़ंत में मां अंबा कॉलेज के प्राचार्य घायल
बिनौली थानाक्षेत्र के दोझा बुढेड़ा नहर की पटरी पर बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में ग्वालीखेड़ा के मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज के प्राचार्य गंभीर रूप से घायल हुए है। परिजनों ने उन्हें बड़ौत के आस्था हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
फतेहपुर पुट्ठी गांव निवासी डॉ. राजीव गुप्ता बाईक पर सवार होकर किसी कार्य से बुढेड़ा जा रहे थे। कि इस दौरान दोझा बुढेड़ा नहर की पटरी पर सामने से आ रहे एक बाईक पर सवार तीन युवकों के साथ उनकी जोरदार भिड़ंत हो गयी। जिससे वह सड़क पर दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप घायल हो गए। इस दौरान बाईक सवार युवक फरार हो गए। घायल अवस्था में डॉ. राजीव गुप्ता को बड़ौत के आस्था हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

10:59 AM, 27-Aug-2023
केएल इंटरनेशनल के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर को राष्ट्रीय पुरस्कार
केएल इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य व सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर सुधांशु शेखर को शिक्षा के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर उन्हें केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा और साक्षरता की ओर से दिल्ली के विज्ञान भवन में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
राष्ट्रीय पुरस्कारों में देशभर के 50 शिक्षकों को चुना गया है। जिनमें सीबीएसई के दो शिक्षकों में से मेरठ से सुधांशु शेखर का नाम भी शामिल है।
उन्हें शिक्षण के क्षेत्र में 29 वर्ष का अनुभव है। वह इकोनॉमिक्स विषय के विशेषज्ञ हैं। वर्ष 2013 से वह केएल इंटरनेशनल के प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व वह 10 वर्ष ट्रांसलेम एकेडमी के प्रधानाचार्य रहे। दीवान पब्लिक स्कूल में वह एकेडमिक कोऑर्डिनेटर के पद पर कार्य कर चुके हैं। वर्ष 2014 में तत्कालीन मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी उन्हें सीबीएसई टीचर्स अवार्ड से सम्मानित कर चुकी हैं। वह मेरठ सहोदय स्कूल कांप्लेक्स के चेयरमैन रहे हैं।
फिक्की अराइज प्रतिनिधि के रूप में वह मार्च 2023 में लंदन की यात्रा कर चुके हैं। आईआईएम बैंगलूरू और अहमदाबाद से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।
सुधांशु शेखर मूल रूप से भुवनेश्वर के रहने वाले हैं। अपनी इस उपलिब्ध पर उन्होंने कहा कि आर्मी में रहे अपने पिता से वह प्रेरित रहे हैं।
स्कूल प्रबंधन से तेजेंद्र खुराना के सहयोग के लिए भी उन्होंने धन्यवाद दिया है।

10:53 AM, 27-Aug-2023
बिजनौर में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रविवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। यहां थाना कोतवाली शहर के गंज पुलिस चौकी क्षेत्र में गावडी बुजुर्ग गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर खेत के किनारे खड़े पेड़ से युवक का शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया गया कि मृतक तीन बहनों में सबसे छोटा था। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी, एक छोटा बच्चा है।10:49 AM, 27-Aug-2023
मेरठ में डेंगू के मरीजों की संख्या 50 के पार
डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को इस सीजन के अब तक के एक दिन में सबसे ज्यादा 11 मरीज मिले। ये मरीज रोहटा, दौराला और सरूरपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। इस साल जिले में अब तक 54 मरीज मिल चुके हैं। हालांकि गनीमत है कि अभी कोई गंभीर नहीं है। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। दोनों जगह 20-20 बेड हैं।
डेंगू के मरीज बढ़ने की वजह यह है कि कूलर और जलपात्र काफी समय से मच्छरों के लार्वा का घर बने हुए हैं। 150 से ज्यादा कूलर और जलपात्रों में मच्छर के लार्वा मिलने पर पिछले महीने नोटिस भी जारी किए गए थे।
लोगों को जागरूक भी किया गया था और अंदेशा जताया गया था कि अगर लोग नहीं समझे तो डेंगू फैलने का अंदेशा है, फिर भी जागरूकता का अभाव दिख रहा है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है और फॉगिंग कराई जा रही है।
कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वालों को ज्यादा खतरा
फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही ने बताया कि जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है, उन पर डेंगू जल्दी हमला करता है। प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं। हालांकि ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं, प्लेटलेट्स जल्दी बढ़ भी जाती हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए मौसमी फलों का सेवन करें, नारियल पानी, हल्दी वाला दूध, छाछ पिएं। हल्के गुनगुने पानी में शहद डालकर ले सकते हैं।