फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों को बांधी राखी, PCSJ में पश्चिमी यूपी के युवाओं का जलवा

Thu, 31 Aug 2023 06:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 31 Aug 2023 06:29 PM IST
विज्ञापन
Meerut News Live: PCSJ results declared, Rakshabandhan today
PCSJ result Nivedita singh - फोटो : Amar ujala

लाइव अपडेट

08:18 AM, 31-Aug-2023
बिजनौर के झालू के मोहल्ला चौधरियान निवासी मेधावी छात्रा साक्षी चौधरी ने पीसीएस में 173 वीं रैंकिंग प्राप्त कर अपने स्वर्गीय पिता एडवोकेट नरेंद्र सिंह के सपने को साकार कर अपने जनपद का नाम रोशन किया है।

कस्बा झालू के मोहल्ला चौधरियान निवासी स्वर्गीय नरेन्द्र सिंह एडवोकेट सिंह की मेधावी छात्रा ने पीसीएस की 173 वीं रैंक हासिल की है। परिजनों के अनुसार उसके पिता का सपना था कि उसकी पुत्री साक्षी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर उच्च अधिकारी बनकर देश की सेवा करें। लेकिन उसके पिता की मौत हो जाने से वह टूट चुकी थी। लेकिन उसकी बुआ डॉ संतोष चौधरी ने आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए उसकी हौसला अफजाई की।

धामपुर के आरएसएम कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर तैनात उसके सगे चाचा जितेंद्र चौधरी ने उसके पिता के सपने को पूरा करने का विश्वास दिलाया। उसके परिवार व अन्य रिश्तेदारों की हौसला अफजाई से छात्रा ने हिम्मत दिखाई और आगे की पढ़ाई पूरी लगन के साथ की। साक्षी ने कक्षा दस व कक्षा 12 वीं में उच्च अंक हासिल किए, ग्रेजुएशन धामपुर में स्थित आरएसएम कॉलेज से प्राप्त की। उसने दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। पीसीएस में 173 वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी के परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ और घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ। साक्षी ने इसका श्रेय अपने स्वर्गीय पिता के सपने को साकार करने, गुरुजनों, अपने चाचा, बुआ को दिया है।
08:18 AM, 31-Aug-2023
जज बनीं शामली की बेटी नेहा केसला
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज परीक्षा 2022 का परिणाम बुधवार को जारी हुआ। शामली के नंदूप्रसाद मोहल्ला की रहने वाली बेटी नेहा केसला ने 270वीं रैंक प्राप्त कर सफलता हासिल की और जज बनीं।
नंदूप्रसाद मोहल्ले के रहने वाले रमेश चंद शुगर मिल से रिटायर्ड हैं। रमेश चंद के बेटे रविंकांत केसला ने बताया कि बहन नेहा केसला ने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज परीक्षा दी थी। जिसका बुधवार की देर शाम रिजल्ट घोषित किया गया।

नेहा ने बताया कि उन्होंने मेरठ सीसीएसयू से एलएलबी किया हुआ है। दादा बलबीर सिंह केसला का सपना था कि वह जज बनें। जिसके लिए वह प्रतिदिन 8 से लेकर 9 घंटे तक पढ़ाई कर रही थी।सफलता का श्रेय सभी परिजनों को दिया है। छात्रों को संदेश देते हुए नेहा ने कहा कि सभी को मन लगाकर पढ़ना चाहिए। मेहनत एक दिन जरूर रंग लाती है।
विज्ञापन
08:15 AM, 31-Aug-2023
जज बनी सहारनपुर की बेटी निवेदिता सिंह
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज परीक्षा 2022 का परिणाम बुधवार को जारी हुआ। खास बात यह है कि सहारनपुर की बेटी निवेदिता सिंह ने 19वीं रैंक प्राप्त करते हुए सफलता हासिल की है।
निवेदिता के पिता प्रो. जेपी सिंह गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान में कार्यरत हैं, जो परिवार सहित दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि निवेदिता ने दसवीं और 12वीं की पढ़ाई रेनबो स्कूल से क्रमश: 2012 और 2014 में की। बीए एलएलबी की पढ़ाई पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से 2019 में की। एलएलएम की परीक्षा नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बैंगलुरू से 2020 में पास की। निवेदिता वर्तमान में पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ में लीगल रीसर्चर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि बेटी की सफलता से परिजन बेहद खुश हैं। उनका यह भी कहना है कि बेटियां किसी भी तरह से बेटों से कम नहीं हैं। यदि उनको बराबर मौका दिया जाए तो वह भी वो सबकुछ कर सकती हैं, जिसकी उम्मीद लोग बेटों से करते हैं।
07:58 AM, 31-Aug-2023

West UP News Live: शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाइयों को बांधी राखी, PCSJ में पश्चिमी यूपी के युवाओं का जलवा

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित न्यायिक सेवा सिविल जज की परीक्षा 2023 का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया। इस परीक्षा में पश्चिमी यूपी के युवाओं का जलवा रहा। मेरठ-बागपत समेत विभिन्न जिलों के बेटे और बेटियां परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं देश भर मे रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन हालांकि 30 अगस्त को मनाया गया, लेकिन आज गुरुवार को बहनों ने शुभ मुहूर्त में भाइयों की कलाई पर राखी बांधी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed