{"_id":"6b0abd81dec2d87d6105d936","slug":"students-set-up-stalls-at-the-skill-fair-by-making-sonipat-news-c-197-1-snp1003-164671-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: उत्पाद बनाकर कौशल मेले में विद्यार्थियों ने लगाए स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: उत्पाद बनाकर कौशल मेले में विद्यार्थियों ने लगाए स्टॉल
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के केंद्रीय विद्यालय में आयोजित कौशल मेले के दौरान स्टॉल देखते विद्यार्थी। स्रोत
-मेले में सीखे आय-व्यय प्रबंधन, मूल्य निर्धारण और स्वरोजगार के गुर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। केंद्रीय विद्यालय समूह केंद्र, सीआरपीएफ खेवड़ा में शनिवार को कौशल मेले का आयोजन किया गया। इसमें पांचवीं से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्हाेंने अपनी रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता के साथ उत्पाद तैयार करके स्टॉल लगाया। इसके साथ उद्यमिता के गुर भी सीखे।
मेले में गतिविधियों को चार श्रेणियों रचनात्मकता एवं कला, तकनीकी नवाचार, जीवन कौशल तथा उद्यमिता एवं स्वरोजगार में बांटा गया। विद्यार्थियों ने मंडला आर्ट, पेंटिंग, मेहंदी, आभूषण निर्माण, की-चेन बनाने, विज्ञान परियोजनाओं और वायर बज गेम जैसी गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके अलावा मोमबत्ती और प्लांटर निर्माण के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। खाद्य पदार्थों के स्टॉल और मनोरंजक खेलों में भी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।