फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: वेस्ट यूपी में छाया घना कोहरा, लकड़ी कारोबारी के घर हथियारों के बल पर लूटपाट

Tue, 16 Jan 2024 04:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Jan 2024 04:39 PM IST
खास बातें

West UP News Live : पश्चिमी यूपी में कई दिनों से सुबह के समय घना कोहरा पड़ रहा है। वहीं, मंगलवार को भी सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। यहां पढ़िए पश्चिमी यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut News Live : fog in western UP and read all news of West UP
सर्दी, कोहरा - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

04:33 PM, 16-Jan-2024
बच्ची की तलाश में जुटी पुलिस

मेरठ में कासिमपुर माजरा से बीते दिन खेलते हुए एक छह वर्षीय बच्ची लवी पुत्री अर्जुन जाटव गायब हो गई थी। इसकी थाने पर गुमशुदी दर्ज कराई गई। वहीं, मंगलवार को पुलिस द्वारा डॉग स्क्वायड, ड्रोन और जंगलों में ग्रामीणों के साथ मिलकर छानबीन की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। माजरा पुलिस चौकी इंचार्ज अभिषेक प्रताप ने बताया कि जो आसपास सीसी कैमरे लगे हैं, उन्हें खंगाल कर जानकारी जुटा जा रही है।
01:41 PM, 16-Jan-2024
गाड़ी से सरकारी राशन की बोरियां उतारते वक्त गिरने से युवक की मौत

बिजनौर के स्योहारा में सोमवार की शाम ग्राम रामपुर किशना में सरकारी राशन की दुकान पर गाड़ी से राशन की बोरियां उतारते वक्त बोरी सहित गिरने ने दानिश (30) पुत्र कुर्बान अली निवासी मोहल्ला हयातनगर स्योहारा की मौत हो गई। दानिश अपने परिवार में अकेला ही युवक कमाने वाला था। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
12:46 PM, 16-Jan-2024
रास्ता बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर जौला गांव के पास रास्ता खराब है। ग्रामीणों को वहां से गुजरने में असुविधा का सामना करना पड़ता है। नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को मार्ग निर्माण की मांग के लिए जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने बुढ़ाना-कांधला मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली आड़ी तिरछी खड़ी करके जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर उप-जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का समाधान होना चाहिए।
12:32 PM, 16-Jan-2024
मेरठ में एसओजी टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़
 
मेरठ के भैंसा गांव के पास एसओजी टीम के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में मवाना का फलावदा रोड निवासी बदमाश बिलाल पुत्र अबरार गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मुठभेड़ में एसओजी टीम के सदस्य दीपक भी गोली लगने से घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना में भर्ती कराया गया है।
11:38 AM, 16-Jan-2024
प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग

मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कच्ची सड़क पर हुसैनया कॉलोनी में स्थित वेस्ट प्लास्टिक के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। विषैला धुआं निकलने से आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसएसपी अभिषेक सिंह ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।
11:18 AM, 16-Jan-2024
लकड़ी कारोबारी के घर हथियारों के बल पर लूटपाट

सहारनपुर के कोतवाली मंडी क्षेत्र में पुराना कलसिया रोड पर बदमाशों ने कारोबारी के घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर बदमाश 20 लाख की नगदी और जेवरात लूटकर फरार हो गए। कारोबारी के विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर उन्हें घायल कर दिया। कोतवाली मंडी पुलिस ने मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:14 AM, 16-Jan-2024
सड़क पर पलटा डस्ट से भरा ट्रक

मुजफ्फरनगर के रतनपुरी क्षेत्र में सुबह घने कोहरे के चलते दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास के निकट डस्ट से लदा ट्रॉला ट्रक कार को बचाने के प्रयास में सड़क पर पलट गया। हादसे में शामली निवासी ट्रक चालक राशिद और कैराना निवासी हेल्पर सुल्तान घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया। ट्रक चालक ने बताया कि डस्ट लेकर सहारनपुर से दौराला जा रहे थे। बुढ़ाना अंडरपास के निकट ट्रक के आगे चल रहे कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। कार को बचाने के प्रयास में ट्रक पर नियंत्रण को बैठा और ट्रक सड़क पर ही पलट गया।
09:16 AM, 16-Jan-2024

West UP News Live: वेस्ट यूपी में छाया घना कोहरा, लकड़ी कारोबारी के घर हथियारों के बल पर लूटपाट

वेस्ट यूपी में छाया घना कोहरा

पश्चिमी यूपी में कई दिनों से सुबह के समय घना कोहरा पड़ रहा है। वहीं, मंगलवार को भी सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान हाईवों पर वाहनों को लाइटें जलाकर चलना पड़ा। उधर,, ठंड से लोगों की कंपकंपी छूट रही है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed