Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   From Atrauli to Sirsa... a massive surge of people spanned 13 km, with the tricolour waving high

Aligarh News: अतरौली से सिरसा तक...13 किमी तक उमड़ा सैलाब, लहराए तिरंगे

Wed, 18 Nov 2026 03:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
From Atrauli to Sirsa... a massive surge of people spanned 13 km, with the tricolour waving high
घर पर करन का पार्थिव शरीर लेकर पहुंचे सेना के जवान। - फोटो : samvad
सेना के जवान करन चौधरी की अंतिम यात्रा अतरौली से सिरसा गांव 13 किमी तक निकली। अंतिम यात्रा में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। युवा और ग्रामीण वाहनों के काफिले संग तिरंगा लेकर अंतिम यात्रा में शामिल हुए। जिस गांव के पास से यात्रा गुजरी वहां के ग्रामीण भी इसमें शामिल होते गए। लोग भारत माता की जय और जब तक सूरज चांद रहेगा करन चौधरी तेरा नाम रहेगा के जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन


श्रीनगर से सेना के विशेष विमान से करन चौधरी के पार्थिव शरीर को पहले हिंडन एयरबेस लाया गया। इसके बाद एंबुलेंस से लगभग शाम पांच बजे अतरौली लाया गया। अतरौली में पार्थिव शरीर लाए जाने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे। परिवार के लोग भी अतरौली पहुंच गए। तिरंगे में लिपटे सिरसा के लाल को देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। इसके बाद सेना के वाहन में तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर के साथ सिरसा तक अंतिम यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में महिलाएं अंतिम दर्शन के लिए अपनी छतों पर खड़ी दिखाई दीं। लोगों ने सोशल मीडिया पर रील बनाकर भी श्रद्धांजलि दी और दुख प्रकट किया। कई स्थानों पर बैनर लगाकर भी लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


आंगन में रखना चाहता हूं, बेटे का पार्थिव शरीर
अंतिम यात्रा के सिरसा पहुंचने के बाद पिता पप्पू सिंह ने सेना के अधिकारियों से कहा कि मैं बेटे के पार्थिव शरीर को अपने घर के आंगन में रखना चाहता हूं। इसके बाद पार्थिव शरीर को बॉक्स में ही आंगन रखा गया। मां जयबाला देवी, बहन मंजू व अन्य महिलाओं का रोकर बुरा हाल हो गया। सेना के अधिकारियों ने हस्ताक्षर कराने के लिए एक कागज पिता पप्पू सिंह को दिया। इसे पढ़ने के बाद चाचा जितेंद्र सिंह और गांव के ही पूर्व सैनिक इस कागज में जो लिखा है, उसमें यह स्पष्ट नहीं है कि करन चौधरी की जान कैसे गई है। उन्होंने कहा कि करन चौधरी को बलिदानी का दर्जा मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गूंजनी थी शहनाई, सुनाई दे रही चीख पुकार
अंतिम यात्रा में शामिल लोग कह रहे थे करन चौधरी को मंगलवार को अपनी सगाई और शादी के लिए सिरसा स्थित अपने घर आना था। मंगलवार को ही उसका पार्थिव शरीर गांव ले जाया जा रहा है। जहां शहनाई गूंजने वाली थी। वहां अब चीख पुकार सुनाई दे रही है।


भाई ने दी मुखाग्नि
करन चौधरी को मुखाग्नि उसके बड़े भाई संजय चौधरी ने दी। इस दौरान डीएम अविनाश कुमार, एसएसपी नीरज जादौन, एसपी देहात मनीष कुमार मिश्रा, एसडीएम अतरौली सौरभ गुप्ता, सीओ बरला संजीव कुमार तोमर, सांसद सतीश गौतम, भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला, एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह, भाजपा नेता चौ. बोधपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed