फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live : घोसी में दौड़ी सपा की साइकिल, मेरठ में बांटी गई मिठाई, जयंत ने ट्वीट कर लिखी ये बड़ी बात

Fri, 08 Sep 2023 06:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Sep 2023 06:27 PM IST
खास बातें

West UP News Live : मुजफ्फरनगर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। उधर, बिजनौर में वन विभाग के पिंजरे में एक और गुलदार फंस गया है। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट- 

विज्ञापन
Meerut News Live : car accident on Delhi Dehradun Highway in Muzaffarnagar, read all updates of West UP
मेरठ में मिठाई बांटते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:25 PM, 08-Sep-2023
टेंपों में कार ने मारी टक्कर, मिस्त्री की मौत

बागपत में बड़ौत के बिनौली बस स्टैंड पर शुक्रवार की दोपहर टेंपों में कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टेंपों को ठीक कर रहे मिस्त्री की मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने उसे पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर इसकी सूचना मृतक के परिजनाें को दी। इससे परिजन गमगीन है।
06:24 PM, 08-Sep-2023
बुखार से ग्रामीण की मौत, परिजनों ने बताया डेंगू
 
बागपत में खेकड़ा के बडागांव निवासी ग्रामीण की बुखार से गाजियाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने अधिकारियों से गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
05:51 PM, 08-Sep-2023
जी-20 के चिकित्सकों के पैनल में डॉ. विभाष को किया गया शामिल

दिल्ली में होने वाले जी-20 सम्मेलन के लिए दस चिकित्सकों का पैनल तैयार किया गया है। चिकित्सक ऑनलाइन चिकित्सीय परामर्श देंगे। चिकित्सकों के पैनल में बागपत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत को शामिल किया गया है। 
05:32 PM, 08-Sep-2023
घोसी में दौड़ी सपा की साइकिल, मेरठ में बांटी गई मिठाई

मेरठ कैंट विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी सरदार परविंदर सिंह ईशू के नेतृत्व में घोसी विधानसभा में उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को जनता ने भारी वोट देकर विजय बनाया। इस खुशी के मौके पर मेरठ में जीरो माइल बेगमपुल पर सपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। 
04:59 PM, 08-Sep-2023
दिल्ली आईएसबीटी के लिए चल रही बसें, बसों के लिए रूट नहीं हुआ प्रभावित

जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली में रूट डायवर्ट किया गया है, लेकिन इसका असर रोडवेज बसों के संचालन पर नहीं पड़ा है। मेरठ डिपो से आईएसबीटी दिल्ली के लिए नियमित रूप से बसों का संचालन किया जाता रहा।

शुक्रवार को भी दिल्ली के लिए बसों का संचालन किया गया, हालांकि सामान्य दिनों के मुकाबले शुक्रवार को यात्रियों की संख्या कम रही। दिल्ली में स्कूल, कॉलेज व इंस्टीट्यूट बंद होने के कारण यात्रियों की संख्या घटी है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश सिंह ने बताया कि दिल्ली आईएसबीटी के लिए शुक्रवार को भी बसों का संचालन किया जाता रहा है। आगामी दो दिन भी इसी प्रकार से बसों का संचालन किया जाएगा। अभी तक बसों को दिल्ली में एंट्री करने से नही रोका गया है।
04:49 PM, 08-Sep-2023
जयंत ने किया ये ट्वीट
चौधरी जयंत सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि बड़ी जीत दर्ज कराकर इंडिया गठबंधन का हौसला बढ़ाने के लिए घोसी के मतदाताओं का धन्यवाद। साथ ही उन्होंने लिखा कि घोसी से प्रत्याशी सुधाकर सिंह और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बधाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:33 PM, 08-Sep-2023
318 मतों से मूलचंद हुए विजय

मेरठ के हस्तिनापुर में विकास खंड की ग्राम पंचायत गुढ़ा में प्रधान पद के लिए उपचुनाव के बाद शुक्रवार को मतगणना हुई। जिसमें मूलचंद 318 मतों से विजय हो गए। मूलचंद को 808 मत मिले जबकि, प्रतिद्वंद्वी तेजवीर को 490 मत मिले। चुनाव अधिकारी एनके सहानिया ने विजेता को प्रमाण पत्र देकर पुलिस सुरक्षा के बीच घर भेज दिया।
01:17 PM, 08-Sep-2023
खेत में चारा लेने गई युवती से छेड़छाड़

मुजफ्फरनगर में खेत में चारा लेने गई युवती से गांव के ही युवक ने छेड़खानी की। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
12:34 PM, 08-Sep-2023
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

मुजफ्फरनगर में दिल्ली-सहारनपुर रेल लाइन पर भोपा पुल के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसा बृहस्पतिवार रात हुआ। मुंबई जम्मू तवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिली। मृतक के फोटो भी आसपास के थानों में भेजे गए हैं। लापता लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
12:30 PM, 08-Sep-2023
पुरकाजी में पेड़ पर लटका मिला शव

मुजफ्फरनगर में पुरकाजी क्षेत्र के बुच्चा बस्ती के युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। आत्महत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

क्षेत्र के गांव बुच्चा बस्ती निवासी छोटा सैनी (20)  का शव पास के ही गांव नूरनगर के जंगल में एक पेड़ पर लटका मिला। मृतक के गले में रस्सी बंधी हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed