Meerut News Live: आज मेरठ पहुंचे अखिलेश यादव, बागपत में यमुना के बीच मझधार में IGL कंपनी की गैस पाइपलाइन फटी
{"_id":"64c0b0dada8952c7e80bce5d","slug":"meerut-news-live-akhilesh-yadav-visit-meerut-today-igl-company-gas-pipeline-burst-in-the-middle-of-yamuna-2023-07-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: आज मेरठ पहुंचे अखिलेश यादव, बागपत में यमुना के बीच मझधार में IGL कंपनी की गैस पाइपलाइन फटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 26 Jul 2023 01:04 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:04 PM IST
खास बातें
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मेरठ पहुंचे है। वह राली चौहान और धनपुर गांव भी जाएंगे। पहले सिर्फ वह सरूरपुर के पांचली गांव में जाने का ही कार्यक्रम था।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
12:27 PM, 26-Jul-2023
बिजनौर के अफजलगढ़ थानाक्षेत्र में हरेवली बैराज के समीप बाइक सवार युवक (36) की बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनो में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची आवश्यक जानकारी हासिल की। परिजन पुलिस में कोई कार्रवाई किए बिना मृतक का शव अपने साथ ले गए।
12:26 PM, 26-Jul-2023
बिजली चोरी पकड़ने गए एसडीओ व विभागीय टीम पर हमला
मुजफ्फरनगर में बिजली चोरी पकड़ने के लिए विद्युत निगम की टीम ने अभियान चलाया। प्रेमपुरी कालोनी में बिजली चोरी पकड़ी गई। इस दौरान आरोपियों ने विभागीय टीम पर हमला कर दिया। एसडीओ व लाइनमैनों को पीटा गया। तहरीर दे दी गई है। नगर में कई स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई है।
नगर की प्रेमपुरी काॅलोनी स्थित एक मकान में एसडीओ आइपी सिंह, जेई दिलीप कुमार और कई लाइनमैन की टीम ने बिजली चोरी पकड़ ली। जब टीम जाने लगी तभी आरोपी परिवार की महिला व पुरुषों ने टीम पर हमला कर दिया। अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने बताया कि रामपुरी, जनकपुरी, महमूदनगर में दस स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। हमले के बारे में पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई हैं।
नगर की प्रेमपुरी काॅलोनी स्थित एक मकान में एसडीओ आइपी सिंह, जेई दिलीप कुमार और कई लाइनमैन की टीम ने बिजली चोरी पकड़ ली। जब टीम जाने लगी तभी आरोपी परिवार की महिला व पुरुषों ने टीम पर हमला कर दिया। अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने बताया कि रामपुरी, जनकपुरी, महमूदनगर में दस स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। हमले के बारे में पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई हैं।
विज्ञापन
12:01 PM, 26-Jul-2023
खरखौदा थाने पर तैनात सिपाही हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। बताया गया कि खरखौदा थाना पर तैनात मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र सिंह पुत्र भावरा सिंह जाति निवासी ग्राम मिलक लक्षी थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्ध नगर मंगलवार रात्रि में खरखौदा इंस्पेक्टर राजीव कुमार की क्रेटा कार लेकर मेरठ गया था। जहां रात्रि 2:00 बजे संत विवेकानंद इंटर कॉलेज सी ब्लॉक तेजगढ़ी नाले के पुल के पास क्रेटा डिवाइडर से टकरा गई जिसमें धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर घटना की जानकारी बुधवार तड़के ही पर सीओ किठौर रूपाली राय स्वयं हॉस्पिटल पहुंची। हालत गंभीर होने के कारण पुलिसकर्मी को दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। बाद में सीओ थाना पर भी पहुंची।
11:02 AM, 26-Jul-2023
बागपत में बुधवार सुबह यमुना के बीच मझधार में आईजीएल कंपनी की गैस पाइपलाइन फट गई। गैस पाइपलाइन फटने से यमुना नदी में तूफान उठने लगा। जनपद के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। आसपास लोगों अलर्ट किया। गैस संबंधित अधिकारियों को भी जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार छपरौली थाना क्षेत्र के जागोश गांव के सामने यमुना नदी में पानीपत-दादरी पाईपलाईन अचानक फट गई। नदी से बवंडर उठता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि सुबह तीन बजे पानीपत दादरी पाइपलाइन अचानक फट गई लोगों द्वारा सूचना देने के बाद फायर ब्रिगेड, सिंचाई विभाग, जिले के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। फिलहाल पाइपलाइन में गैस को बंद करा दिया गया है। कोई नुकसान नहीं हुआ है।
10:52 AM, 26-Jul-2023
Meerut News Live: आज मेरठ पहुंचे अखिलेश यादव, बागपत में यमुना के बीच मझधार में IGL कंपनी की गैस पाइपलाइन फटी
सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज राली चौहान और धनपुर गांव जाएंगे। पहले उनका सिर्फ सरूरपुर के पांचली बुजुर्ग में सपा पदयात्री फुरकान के घर जाने का कार्यक्रम था। अब नया कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसमें यह बदलाव किया गया है।वह पांचाली बुजुर्ग पहुंचेंगे। फिर राली चौहान और 1:45 पर धनपुर गांव जाएंगे। सपाई यही चाहते थे कि वह मेरठ आएं तो राली चौहान और धनपुर गांव भी जाएं, जहां हादसों में 6-6 लोगों की मौत हो गई थी। राली चौहान में हाईटेशन लाइन से जान गंवाने वाले 6 कांवड़ियों के परिजनों और धनपुर में सड़क दुर्घटना से जान गंवाने वाले 6 लोगो के परिजनों से मुलाक़ात करेंगे। सांत्वना देंगे।