{"_id":"6ab415f25b18a0c3f00538d3","slug":"sons-of-rath-are-raising-bundelkhands-issues-in-america-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-145459-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: राठ के सूरज अमेरिका में उठा रहे बुंदेलखंड के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: राठ के सूरज अमेरिका में उठा रहे बुंदेलखंड के मुद्दे
विज्ञापन
फोटो 23 एचएएमपी 42 सूरज कुमार। स्वयं
राठ (हमीरपुर)। खड़ाखर गांव निवासी सूरज कुमार अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित 14वें अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 22 से 25 सितंबर तक वर्चुअल तरीके से सम्मेलन चल रहा है।
गांव निवासी बालकिशन व धनवती देवी के बेटे सूरज को इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ यूथ संस्था ने आधिकारिक युवा राजदूत नियुक्त किया है। वर्तमान में वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान से परास्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। सूरज ने बताया कि सम्मेलन की मुख्य थीम युवा और वैश्विक शासन का भविष्य है। सूरज अंतरराष्ट्रीय मंच पर बुंदेलखंड में रोजगार के अवसरों की कमी, युवाओं का पलायन और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को उठा रहे हैं।
सूरज इससे पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा युवा संसद में भी बुंदेलखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि नीतियां भले ही कमरों में बनती हैं लेकिन उनकी असली परीक्षा गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने पर होती है। सूरज के सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर लोगों ने खुशी और गर्व जताया है।