{"_id":"6ab41596adac15eec70a72f9","slug":"both-sides-clashed-in-the-police-station-over-non-repayment-of-loan-roorkee-news-c-5-1-drn1075-1073513-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: उधार नहीं लौटाने पर कोतवाली में भिड़े दोनों पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: उधार नहीं लौटाने पर कोतवाली में भिड़े दोनों पक्ष
विज्ञापन
उधार नहीं लौटाने पर कोतवाली में भिड़े दोनों पक्षरिश्तेदार को उधार दिए आठ लाख रुपये वापस नहीं मिलने का मामला बुधवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंच गया। पुलिस के सामने दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
कोतवाली में हंगामा और शोर-शराबा होने पर कोतवाल ने दोनों पक्षों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही आपसी स्तर पर मामला नहीं सुलझाने पर रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
पुलिस के अनुसार डिफेंस कॉलोनी निवासी संजीव कुमार ने शिकायत देकर बताया कि उसने करीब तीन साल पहले रुड़की निवासी अपने रिश्तेदार को आठ लाख रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि रकम जल्द लौटाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन कई बार मांगने के बावजूद उसे टाल दिया गया।
विज्ञापन
अब रकम लौटाने से इन्कार किया जा रहा है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दूसरे पक्ष को भी कोतवाली बुलाया। पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और दोनों एक-दूसरे से भिड़ गए। पुलिस ने दोनों को शांत कराया और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की बात कही।