फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: महिला की बेरहमी से हत्या, शामली में मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से किया प्रेम विवाह

Mon, 24 Jul 2023 02:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 24 Jul 2023 02:55 PM IST
खास बातें

Meerut News Live : बिजनौर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद खुद ही पुलिस को फोन करके वारदात की जानकारी दी। वहीं, मेरठ में काली माता देवी की मूर्ति को खंडित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut News Live: A woman murdered in Bijnor, fragmented idol of kali mata devi, read all updates of West UP
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:05 AM, 25-Jul-2023

शामली में मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से किया प्रेम विवाह

शामली जनपद के झिंझाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों के अलग-अलग धर्म के प्रेमी युगल ने पास के ही मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया। इससे पूर्व युवती ने कोर्ट में प्रेमी के पक्ष में ही बयान दिए। कहा कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी और उसके साथ ही रहना चाहती है।
04:52 PM, 24-Jul-2023
किठौर स्थित स्माईल अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गलत रिपोर्ट व अवैध वसूली की मिल रही शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेंटर पर कार्रवाई करते हुए सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग टीम के मुताबिक शिकायत मिली कि मेरठ के कस्बा किठौर स्थित स्माईल अल्ट्रासाउंड सेंटर पर मरीजों को गलत रिपोर्ट देना व मरीजों से अधिक वसूली, अन्य डॉक्टर की डिग्री पर चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर टीम ने सेंटर पर छापा मारा तो सेंटर संचालक मौके से भाग गया। वही टीम ने कार्रवाई करते हुए अल्ट्रासाउंड सेंटर सील कर दिया। गौरतलब है कि कस्बा किठौर में भारत गैस एजेंसी के सामने स्माईल अल्ट्रासाउंड सेंटर चल रहा था। जिसको लेकर कस्बे के ही शोएब एडवोकेट त्यागी ने इस सेंटर की प्रशासन से गलत रिपोर्ट जारी करना व अन्य डॉक्टर की डिग्री पर सेंटर चलने की शिकायत की थी। जिसको प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए मौके पर तहसीलदार आकांक्षा जोशी व एसीएमओ ने टीम के साथ पहुँच कर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापामारी कर सेंटर को सील कर दिया। बताया गया कि बीते कुछ दिनों इसी सेंटर में इमरान को मिस इमरान लिख कर यूटरस की रिपोर्ट जारी की थी। जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। वही तहसीलदार आकांक्षा जोशी ने बताया कि स्माईल अल्ट्रासाउंड सेंटर की काफी शिकायत मिल रही थी। जिसको लेकर सेंटर पर छापा मारी की गई है। जहाँ मौके पर सेंटर के कागजात भी पूरे नही मिल पाए है। सेंटर को सील किया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जारी है।
विज्ञापन
02:49 PM, 24-Jul-2023
मेरठ में कंकरखेड़ा के खिर्वा रोड स्थित एनके फार्म हाउस में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने एक पंचायत का आयोजन किया था। जिसमें सैकड़ों की संख्या में संगठन के कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया है। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि उनका संगठन किसानों की हित की लड़ाई के लिए लड़ाई लड़ेगा। वहीं, किसानों से संबंधित समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।प्रवक्ताओं ने अन्य संगठनों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अन्य संगठनों ने किसानों का फायदा उठाकर अपनी जेब गरम की है। उनका संगठन किसानों की हित के लिए ही काम करेगा।
02:40 PM, 24-Jul-2023
50 वर्षीय बुजुर्ग का मिला शव
मेरठ में मुंडाली थाना अंतर्गत मेरठ गढ़ मार्ग पर बालाजी भट्टे के पास एक 50 वर्षीय बुजुर्ग का शव पड़ा मिला है। उसके शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट का निशान नहीं है। पुलिस चौकी मऊ खास के इंचार्ज सतीश शर्मा ने बताया कि मुरलीपुर में बालाजी के नाम से भट्टा स्थित है। राह चलते ने करीब एक बजे उन्हें सूचना दी कि वहां पर एक शव पड़ा है। 

सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। इस दौरान आसपास के राह चलते लोगों व ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल की मोर्चरी में भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था, केवल एक कच्छा पहना हुआ था और उसका शरीर बहुत ही कमजोर था।
01:24 PM, 24-Jul-2023
पिलर के गड्ढे में गिरकर मजदूर की मौत

मुजफ्फरनगर में चरथावल के दधेडू कलां में मकान निर्माण कार्य में मजदूर आदेश (22) की पिलर के गड्ढे में गिरकर दम घुटने से हुई मौत। यह हादसा सोमवार को हुआ। मजदूर निर्माण कार्य में जुटे थे, इसी दौरान अचानक आदेश गड्ढ़े में गिर गया।

थाना प्रभारी अभिजीत कुमार चौकी प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गए हैं। मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है।
12:58 PM, 24-Jul-2023
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर पिछले दिनों दुर्घटना में मारे गए छह लोगों के परिजनों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और नरेंद्र के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की। यह मवाना तहसील अंतर्गत पड़ने वाले धनपुर गांव का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:58 PM, 24-Jul-2023
मेरठ में 35 लाख का सोना लेकर फरार हुए सराहा कारीगर के खिलाफ देहली गेट थाने में तहरीर दी गई। बताया गया कि कारीगर शहर सराफा में काम कर रहे थे। ये कारीगर जेवरात बनाने का काम करते थे। 

बता दें कि आरोपी तीन सराफा कारोबारियों का 500 ग्राम सोना लेकर फरार हुए हैं। वर्तमान में सोने की कीमत करीब 35 लाख रुपये हैं। ज्वेलर्स ने थाना देहली गेट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर,
पुलिस ने कारीगर की तलाश की शुरू कर दी है।
12:53 PM, 24-Jul-2023
दो लोगों की कथित हत्या के मामले में एसएसपी ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन 

मेरठ में कारोबारी के दो परिजनों की कथित हत्या के मामले में परिजनों ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन किया। बताया गया कि इस मामले में बीजेपी नेता संजीव अग्रवाल है।

परिजनों का आरोप है कि घटना को हुए तीन महीने बीत गए लेकिन, पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। बताया गया कि पुलिस ने फॉरेंसिक जांच कराने के बहाने कार्रवाई रोकी हुई है। इस मामले में हापुड़ पुलिस वारंटी को उठाकर ले गई थी। बताया गया कि पीछा कर रहे दो परिजनों को नेता ने कार से रौंद दिया था, जिसमें दोनों की मौत हो गई थी।
11:47 AM, 24-Jul-2023
डबल मर्डर: मृतक सुरेंद्र के परिजन मांगों को लेकर अड़े

मेरठ के हस्तिनापुर में रविवार को कस्बे में हुई डबल मर्डर की घटना से शासन-प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, दूसरे दिन पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचे तो मृतक अरविंद का संस्कार कर दिया गया लेकिन, ई-रिक्शा चालक सुरेंद्र के परिजन अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे और अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया इसके बाद पुलिस के दर्जनों अधिकारी मौके पर पहुंचे।
10:18 AM, 24-Jul-2023

Meerut News Live: महिला की बेरहमी से हत्या, शामली में मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से किया प्रेम विवाह

बिजनौर जनपद में कोतवाली देहात क्षेत्र में एक हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। क्षेत्र के शादीपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्यारोपी नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्यारोपी  को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed