Bharat Jodo Yatra Live: जयराम बोले- कांग्रेस विचारधारा की जंग लड़ रही, 50 हजार का इनामी हाजी इकबाल भगौड़ा घोषित
उत्तर प्रदेश में तीसरे दिन भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत शामली जिले के एलाम गांव से हुई। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर आज पानीपत-खटीमा हाईवे और कांधला-कैराना मार्ग बंद हैं। भारत जोड़ो यात्रा पानीपत जिले में प्रवेश करने के बाद हाईवे को खोला जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
सहारनपुर में देहात कोतवाली पुलिस ने 25 हजार के इनामी आरोपी को 15 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नाबालिक लड़की को भगाने का आरोप है। पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया है। आरोपी ने लड़की से शादी करने की बात स्वीकार की है।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि आरोपी संदीप निवासी गांव फिरोजपुर को 15 वर्ष बाद पकड़ा गया है। आरोपी पर गांव के ही एक व्यक्ति ने उसकी पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए 2007 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने लड़की पिंकी को भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में संदीप ने पुलिस को बताया कि वह पिंकी से प्रेम करता था। लड़की के मां-बाप उससे शादी करने को तैयार नहीं थे। वह जब अपने साथ पिंकी को लेकर गया तो था तो पहाड़ी इलाके में जाकर रहने लगा था, जहां पर दोनों ने शादी कर ली थी। इसके बाद स्थान बदल-बदलकर रहे। दो माह पहले जनता रोड पर शांतिनगर में किराए के मकान में नाम बदलकर रह रहे थे। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके दो पुत्रियां भी हैं।
अदालत ने 50 हजार के इनामी हाजी इकबाल को किया भगौड़ा घोषित
सहारनपुर में कई मामलों में वांछित चल रहे 50 हजार के इनामी खनन माफिया और पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल को अदालत ने भगौड़ा घोषित कर दिया है। अदालत के आदेशों का उल्लंघन करने पर हाजी इकबाल के खिलाफ थाना मिर्जापुर में दो मामले में दर्ज किए हैं।
बृहस्पतिवार को 50 हजार के इनामी अपराधी हाजी इकबाल के खिलाफ एक मामला मिर्जापुर के एसएसआई सुनील कुमार ने दर्ज कराया है। आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने हाजी इकबाल को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए थे, लेकिन वह पेश नहीं हुआ और लंबे समय से फरार चल रहा है। अदालत के आदेशों का उल्लंघन करने पर हाजी इकबाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके साथ ही कोर्ट ने आरोपी को भगौड़ा घोषित किया है।
सहारनपुर में अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-3 प्रकाश तिवारी ने दहेज हत्या में दोषी पाए जाने पर हत्यारे पति को आजीवन कारावास और दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
सहायक शासकीय अधिवक्ता राजबीर सिंह ने बताया कि सात अगस्त 2017 को ग्राम दौलतपुर थाना चिलकाना निवासी मिन्नान ने इस संबंध में थाना बेहट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि उसकी बेटी शहजादी का निकाह दो साल पहले ग्राम नानौली थाना बेहट निवासी राकिब के साथ हुआ था। निकाह में काफी दान दहेज दिया गया था लेकिन, फिर भी ससुराल वाले कम दहेज लाने के लिए शहजादी के साथ मारपीट करते थे। उसे प्रताड़ित किया करते थे।
बताया कि सात अगस्त 2017 की सुबह राकिब के भाई का फोन आया कि शहजादी का इंतकाल हो गया है। जब मायके वाले मौके पर पहुंचे तो शहजादी का शव बरामदे में पड़ा हुआ था। गले में गला घुटने के निशान थे। पुलिस ने विवेचना के उपरांत पति राकिब और सास नूरी के खिलाफ संबंधित धाराओं में आरोप पत्र दाखिल किया। मामले की सुनवाई के उपरांत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोषी पाते हुए अदालत ने पति राकिब को आजीवन कारावास और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
बिजनौर में नांगलजट के एक लेखपाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक शिकायतकर्ता ने यह वीडियो एसडीएम को भेजकर शिकायत की। कहा जा रहा है कि वीडियो में लेखपाल रिश्वत ले रहे हैं। इन आरोपों के चलते लेखपाल तेजपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
एसडीएम सदर मोहित कुमार ने बताया कि एक वीडियो मेरे पास आई है। इसमें एक लेखपाल को एक व्यक्ति से रिश्वत लेना बताया जा रहा था। जांच करने पर पता चला कि वीडियो में दिख रहा लेखपाल नांगलजट में तैनात तेजपाल सिंह हैं। प्रथम दृष्टया लेखपाल रिश्वत लेने के आरोपी प्रतीत हो रहे हैं। इसके चलते तेजपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया। एसडीएम ने कहा कि यदि किसी अन्य के खिलाफ भी ऐसी शिकायत आती हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
सभी वर्गों को जोड़ने के लिए निकाली जा रही यात्रा
विचारधारा की जंग लड़ रही कांग्रेस: जयराम रमेश
ऊंचागांव में तैयार किया जा रहा भोजन, ये है मैन्यू