फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM Yogi In Orai: सीएम योगी का सपा पर कटाक्ष, बोले- 2017 से पहले चाचा भतीजे की जोड़ी करती थी वसूली, कही ये बात

Thu, 09 Oct 2025 04:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 09 Oct 2025 04:32 PM IST
खास बातें

CM Yogi In Orai: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उरई के इंदिरा स्टेडियम से 1824.12 करोड़ रुपये की लागत वाली 305 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए जिले को विकास का तोहफा समर्पित किया।

विज्ञापन
CM Yogis visit to Orai today preparations complete for arrival police patrol every nook and corner
CM Yogi In Orai - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

04:32 PM, 09-Oct-2025
योगी: 2017 से पहले चाचा-भतीजे की जोड़ी करती थी वसूली
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार दोपहर 3.30 बजे जालौन पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जालौन की धरती भगवान वेदव्यास की पावन स्थली है, जिसका पौराणिक और ऐतिहासिक दोनों ही महत्व है। कालपी ने स्वतंत्रता संग्राम के समय फिरंगियों के दांत खट्टे कर दिए थे और यहां के सेनानियों ने देश की आज़ादी में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि दिवाली से पहले इस ऐतिहासिक धरा पर आने का अवसर "सोने पर सुहागा" जैसा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कालपी के हैंडमेड कागज ने जिले को नई पहचान दी है। 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' योजना के तहत सरकार ने जालौन को एक अलग पहचान देने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने प्रदेश को 'बीमारू' बनाया था, आज डबल इंजन की सरकार ने उस बीमारू राज्य को समाप्त कर दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब सरकारी नौकरी नौजवानों का अधिकार है और प्रदेश में सुरक्षा, रोजगार और विकास की नीतियों को मज़बूती से लागू किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 2017 से पहले सपा के शासन में गुंडागर्दी, भेदभाव और लूट-खसोट का बोलबाला था। “देखो, सपा का झंडा लगी गाड़ी में गुंडे बैठते थे - लोग उस गाड़ी से ही डरते थे," उन्होंने कहा और बताया कि तब गरीबों को राशन नहीं मिलता था, शौचालय बनवाने की व्यवस्था नहीं थी, बाढ़ राहत का काम समय से नहीं होता था और नौकरियों के अवसर भी सीमित थे।
03:52 PM, 09-Oct-2025

योगी ने 1824 करोड़ की 305 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जालौनवासियों को 1824.12 करोड़ रुपये की 305 विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। इंदिरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास  किया। मुख्यमंत्री ने 140 परियोजनाओं का लोकार्पण और 165 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

विज्ञापन
03:45 PM, 09-Oct-2025
पिछली सरकारों में खेत से फावड़ा भी हो जाता था- स्वतंत्र देव सिंह 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में कई योजनाओं का लोकार्पण करने के लिए मंच पर पहुंच गए हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों में खेत में रखा फावड़ा भी चोरी हो जाता था। लेकिन जब से भाजपा सरकार आई है, गुंडे माफिया को मिट्टी में मिलाने का काम किया गया है।
03:44 PM, 09-Oct-2025

सीएम योगी इंदिरा स्टेडियम पहुंचे, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए इंदिरा स्टेडियम स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं। उनके साथ मंच पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही जनसभा स्थल पर मौजूद हजारों की भीड़ में भारी उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री कुछ ही देर में इस विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

03:25 PM, 09-Oct-2025

जिले को देंगे ये सौगातें
वह इंदिरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम स्थल से 140 परियोजनाओं का लोकार्पण (उद्घाटन) और 165 परियोजनाओं का शिलान्यास (आधारशिला) करेंगे। जिले को इन परियोजनाओं के तहत कई नई सड़कें, बिजली उपकेंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कॉलेज और अभिलेखागार जैसी संरचनाएं मिलेंगी।

03:24 PM, 09-Oct-2025

पुलिस पर उतरा सीएम योगी का हेलीकॉप्टर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को जनपदवासियों को बड़ी सौगात देने के लिए उरई पहुंच गए हैं। उनका हेलीकॉप्टर दोपहर साढ़े तीन बजे पुलिस लाइन में उतरा। मुख्यमंत्री कुल 305 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, जिनकी लागत 1824.12 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
02:18 PM, 09-Oct-2025

उरई में CM योगी के आगमन का इंतजार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर उरई में जबरदस्त उत्साह है। इंदिरा स्टेडियम स्थित जनसभा स्थल पर लोग बड़ी संख्या में पहुंचे हुए हैं और मुख्यमंत्री को सुनने के लिए उनके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोग जानते हैं कि मुख्यमंत्री कुछ ही समय में वहां पहुंचने वाले हैं, जिसके चलते पूरे स्टेडियम में भीड़ का माहौल है।

02:04 PM, 09-Oct-2025

कार्यक्रम में बच्चों ने किया राम, जानकी और हनुमान का रूप धारण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए इंदिरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिला। कार्यक्रम में कई बच्चे भगवान राम, माता जानकी और हनुमान के रूप में तैयार होकर पहुंचे, जो सभी के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। इस दौरान वहां मौजूद अधिकारी भी बच्चों के इस रूप को देखकर काफी उत्साहित दिखे और उन्होंने बच्चों के साथ स्मृति स्वरूप फोटो भी खिंचवाए।

02:01 PM, 09-Oct-2025
तीन स्टेप पार करने के बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अनुमति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनसभा स्थल पर आगमन से ठीक पहले, इंदिरा स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले लोगों को तीन चरणों की जांच प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही एंट्री मिल रही है। बता दें कि सुरक्षा एजेंसियों ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए यह बहु-स्तरीय जाँच व्यवस्था लागू की है।
01:47 PM, 09-Oct-2025
कोंच के बालिका कॉलेज का करेंगे लोकार्पण
कोंच में अभी तक बालिका महाविद्यालय नहीं बना था। लोगों की मांग पर इसका निर्माण कराया गया। भवन करीब तीन वर्ष से तैयार खड़ा है। गुरुवार को मुख्यमंत्री अपने हाथों से इसका लोकार्पण करेंगे। इसके निर्माण में करीब आठ करोड़ रुपये खर्च किए गए थे
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed