फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Welcome to Manjit Rawat, the newly elected Chairman of the District Cooperative Bank

Dehradun News: जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनजीत रावत का स्वागत

Tue, 08 Sep 2026 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Welcome to Manjit Rawat, the newly elected Chairman of the District Cooperative Bank
देहरादून। भाजपा महानगर कार्यालय में मंगलवार को जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनजीत रावत और उपाध्यक्ष भीम सिंह पुंडीर का स्वागत किया गया। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने मनजीत रावत का भाजपा का पटका पहनाकर अभिनंदन किया।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष ने कहा कि मनजीत रावत पार्टी के पुराने और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने समय-समय पर संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को समय-समय पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर उनका सम्मान करती है।
विज्ञापन

मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि मनजीत रावत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी रहे हैं और लंबे समय तक संगठन के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि मनजीत रावत को अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना सभी कार्यकर्ताओं के लिए खुशी का अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनजीत रावत ने कहा कि मिली जिम्मेदारी का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करते हुए समाजहित में कार्य करेंगे। इस अवसर पर राज्य मंत्री ज्योति कोटिया, अजीत चौधरी, ओम कक्कड़, सुरेंद्र राणा, विनोद शर्मा, राजीव चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed