{"_id":"6aa0279bf20812504a0f93ee","slug":"auraiya-out-of-control-truck-hits-two-motorcycles-one-dead-class-12-student-critically-injured-2026-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"औरैया में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइकों में मारी टक्कर, एक की मौत, 12वीं का छात्र गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइकों में मारी टक्कर, एक की मौत, 12वीं का छात्र गंभीर
Tue, 08 Sep 2026 08:55 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 08 Sep 2026 08:55 PM IST
सार
Auraiya News: हादसा गांव भटौली और बदनपुर के बीच हुआ। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। ट्रक बाइक को 25 मीटर घसीटता ले गया।
विज्ञापन
ट्रक के नीचे दबी बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिधूना कोतवाली क्षेत्र में एरवाकटरा मार्ग पर गांव भटौली और बदनपुर के बीच मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक के पास खड़े 12वीं के छात्र समेत दो सगे घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। वहां से छात्र को रेफर कर दिया गया। हादसे में एक बाइक ट्रक के नीचे फंसी और करीब 25 से 30 मीटर तक घिसटती चली गई। वहीं पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का पोल भी ट्रक की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव एरवाकुइली गांव निवासी शरद पोरवाल (28) मंगलवार को बाइक से बैंक आए थे। यहां काम खत्म करने के बाद वह घर वापस जा रहे थे। तभी सामने से आए अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी, जिससे शरद की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता मृगेंद्र सिंह ने बताया कि शरद बैंक में लोन से संबंधित काम निपटाकर घर लौट रहा था। शरद शादीशुदा था, लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी से पिछले पांच वर्षों से मुकदमा चल रहा था और कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, निवाजपुर निवासी प्रवीण तिवारी अपने 17 वर्षीय छोटे भाई नवीन तिवारी (कक्षा 12 का छात्र) के साथ एरवाकटरा से आधार कार्ड में संशोधन कराकर घर लौट रहे थे। गांव भटौली-बदनपुर के पास गाड़ी खड़ी कर प्रवीण कुछ दूरी पर गए थे, तभी ट्रक ने उनकी खड़ी बाइक में भी टक्कर मार दी। हादसे में छोटा भाई नवीन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कोतवाल विनेश कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षतिग्रस्त ट्रक को क्रेन की मदद से हटवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।