Gola Gokarannath Bypoll Result Live: गोला सीट पर खिला कमल, सपा की करारी हार, 34,298 वोटों से जीते अमन गिरी
{"_id":"636722b73fa38606df0ebe6d","slug":"gola-gokarannath-bypoll-result-2022-live-updates-vote-counting-bjp-samajwadi-party-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Gola Gokarannath Bypoll Result Live: गोला सीट पर खिला कमल, सपा की करारी हार, 34,298 वोटों से जीते अमन गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 06 Nov 2022 02:32 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 06 Nov 2022 02:32 PM IST
खास बातें
UP Gola Gokarannath By Election Result Live News Updates in Hindi: लखीमपुर खीरी की गोला विधान सभा उपचुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा ने सपा को इस सीट पर 34,298 वोटों से हराया है। सपा प्रत्याशी विनय तिवारी ने कहा कि चुनाव जनता नहीं सरकार लड़ रही थी। जनता का जनादेश स्वीकार।यहां जानिए पल-पल का अपडेट...
विज्ञापन
जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
03:38 PM, 06-Nov-2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी जीत की बधाई
उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ विधान सभा सीट पर उप चुनाव में भाजपा की विराट विजय की सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई। यह शानदार जीत डबल इंजन की भाजपा सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों के प्रति अटूट जन-विश्वास का प्रतीक है। आभार गोला गोकर्णनाथ वासियों।01:07 PM, 06-Nov-2022
पिताजी के अधूरे काम और सपने पूरे करने हैं: अमन
जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि ने कहा कि पिताजी के सभी साथियों ने सहयोग किया। सभी वर्गों का सहयोग मिला। पिताजी के अधूरे काम और सपने पूरे करने हैं। इस जीत के साथ ही अमन गिरि पिता की जीत से भी आगे निकल गए हैं। दिवंगत विधायक अरविंद गिरि ने 29274 वोट से जीत दर्ज की थी, जबकि उनके बेटे अमन गिरि ने सपा प्रत्याशी विनय तिवारी को 34,298 वोटों से हराया है।
विज्ञापन
01:03 PM, 06-Nov-2022
हमें जनता का जनादेश स्वीकार: विनय तिवारी
हार के बाद सपा प्रत्याशी विनय तिवारी ने कहा कि जनता नहीं सरकार चुनाव लड़ रही थी। हार की समीक्षा करेंगे। हमें जनता का जनादेश स्वीकार है।12:57 PM, 06-Nov-2022
भाजपा ने सपा को 34,298 वोटों से हराया
लखीमपुर खीरी की गोला विधान सभा उपचुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा ने सपा को इस सीट पर 34,298 वोटों से हरा दिया है। भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी ने सपा प्रत्याशी विनय तिवारी को 34,298 वोटों से हराया है।12:23 PM, 06-Nov-2022
27वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी को 3971 वोट मिले हैं। जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विनय तिवारी को 3721 वोट प्राप्त हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी ने 30,882 वोटों से बढ़त बना रखी है।
अमन गिरी कुल-106396
विनय तिवारी कुल -75514
12:17 PM, 06-Nov-2022
मतगणना में अब तक 26 राउंड पूरे
लखीमपुर खीरी की गोला विधान सभा उपचुनाव की मतगणना में अब तक 26 राउंड पूरे हो गए हैं। भाजपा प्रत्याशी ने भारी बढ़त बना रखी है। भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी 30631 वोटों से आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के खेमे में मायूसी छाई है।भाजपा - 102424
सपा- 71793
विज्ञापन
विज्ञापन
11:36 AM, 06-Nov-2022
एक बार फिर कमल खिलेगा और साइकिल पंचर होगी
यूपी के लखीमपुर जिले की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि को यहां की जनता जनार्दन भारी अंतर से विजयी बना रही है। एक बार फिर कमल खिलेगा और साइकिल पंचर होगी। सपा का गुंडागर्दी का अंत समय है। भाजपा का सुशासन, विकास, राम राज्य को जनता का आशीर्वाद है।यूपी के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री अमन गिरि जी को यहाँ की जनता जनार्दन भारी अंतर से विजयी बना रही है ,एक बार फिर कमल खिलेगा और साइकिल पंचर होगी!सपा का गुंडागर्दी का अंत समय है!
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) November 6, 2022
भाजपा का सुशासन,विकास,राम राज्य को जनता का आशीर्वाद है!
11:27 AM, 06-Nov-2022
14वें राउंड में 16,855 से भाजपा आगे
लखीमपुर खीरी की गोला विधान सभा उपचुनाव की मतगणना में अब तक 14 राउंड पूरे हो गए हैं। भाजपा प्रत्याशी ने भारी बढ़त बना रखी है। भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी 16,855 वोटों से आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के खेमे में मायूसी छाई है।भाजपा - 73371
सपा- 48379
10:52 AM, 06-Nov-2022
भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी 13,286 वोटों से आगे
लखीमपुर खीरी की गोला विधान सभा उपचुनाव की मतगणना राजापुर मंडी परिसर में जारी है। अब तक 11 राउंड पूरे हो गए हैं। भाजपा प्रत्याशी ने भारी बढ़त बना रखी है। भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी 13,286 वोटों से आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के खेमे में मायूसी छाई है।10:38 AM, 06-Nov-2022
भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि को आठ हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त
अब तक आठ राउंड हो चुके हैं। जिसमें भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि आठ हजार से ज़्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। विनय तिवारी के समर्थकों में मायूसी है।आठ राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी अब 10 हजार के अंतर से आगे हैं।
BJP 32387
SP 22487