{"_id":"6afb5e060356bcef070273f3","slug":"minor-missing-for-seven-days-found-in-jasur-market-kangra-news-c-95-1-kng1016-266114-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जसूर बाजार में मिली सात दिन से लापता नाबालिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जसूर बाजार में मिली सात दिन से लापता नाबालिग
Tue, 17 Nov 2026 03:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 17 Nov 2026 03:45 AM IST
विज्ञापन
गुलेर (कांगड़ा)। पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत एक गांव से सात दिन पहले लापता हुई 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस ने जसूर बाजार से सुरक्षित बरामद कर लिया है। मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने लड़की को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। लड़की के परिजनों ने 9 नवंबर को पुलिस थाना हरिपुर में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की। सोमवार को एएसआई अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जसूर बाजार से लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार नाबालिग का बयान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 183 के तहत देहरा न्यायालय में दर्ज करवाया जाएगा। मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवदीप सिंह ने की है। संवाद
विज्ञापन
