Mahakumbh Live: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने किया संगम स्नान, बोले- यह विश्व का सबसे बड़ा महाकुंभ
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: श्रद्धालुओं का उत्साह देख लगता है कि महाकुंभ में संगम स्नान करने वालों की संख्या 65 करोड़ पार हो जाएगी।
लाइव अपडेट
'यह विश्व का सबसे बड़ा महाकुंभ'
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया।#WATCH प्रयागराज: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। pic.twitter.com/fNHoadCsFE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2025
कैटरीना कैफ ने अपने परिवार के साथ संगम में लगई डुबकी
अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपने परिवार के साथ प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया।#WATCH प्रयागराज: अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपने परिवार के साथ प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। pic.twitter.com/njfUxFKbF5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 24, 2025
महाकुंभ पहुंचे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने पत्नी प्रतिमा सिंह और दोस्तों के साथ संगम में लगाई डुबकी
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने परिवार के साथ लगाई डुबकी
#WATCH | Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar, along with his family members, takes a holy dip at Triveni Sangam in Uttar Pradesh's Prayagraj
— ANI (@ANI) February 24, 2025
#Mahakumbh pic.twitter.com/PcwiQgtfzK
न्यायिक आयोग दूसरी बार पहुंचा प्रयागराज
मौनी अमावस्या हादसे की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग दूसरी बार प्रयागराज पहुंचा है। सदस्य मेला प्राधिकरण कार्यालय में पहुंचे हैं। शासन की ओर से रिपोर्ट देने के लिए मोहलत बढ़ाई गई है । पहले एक माह के भीतर रिपोर्ट देनी थी। आयोग घटनास्थल का दोबारा दौरा कर सकता है।हाईकोर्ट का आदेश - महाकुंभ हादसों में हुई मौतों व लापता लोगों की जांच भी न्यायिक आयोग ही करेगा
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार के आश्वाशन पर महाकुंभ क्षेत्र में अमावस्या के दिन हुई सभी तीनों हादसों में हुई मौतों और लापता लोगों का पता लगाने की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग वाली जनहित याचिका निस्तारित कर दी। सरकार ने कोर्ट को बताया कि न्यायिक आयोग के जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। अब वह तीनों भगदड़ों में हुए जानमाल की हानि का भी पता लगाएगी।'मैंने स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया'
अभिनेत्री कैटरीना कैफ महाकुंभ मेले में भाग लेने के लिए प्रयागराज पहुंचीं। उन्होंने कहा, "मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैं इस बार यहां आ सकी। मैं वास्तव में बहुत खुश और आभारी हूं। मैंने स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। मैं अभी यहां अपना अनुभव शुरू कर रही हूं। मुझे यहां की ऊर्जा, सुंदरता और हर चीज का महत्व पसंद है। मैं यहां पूरा दिन बिताने के लिए उत्सुक हूं।"'मां गंगा का आशीर्वाद लेने आया हूं'
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि "मुझे अच्छा लग रहा है। मैं अपने माता-पिता और परिवार के साथ मां गंगा का आशीर्वाद लेने आया हूं। मां गंगा हम सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।"#WATCH | Prayagraj, Uttar Pradesh: Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar says, "I am feeling good. I have come with my parents and family to seek the blessings of Maa Ganga. May Maa Ganga shower her blessings on all of us." https://t.co/pppTsg6Iz9 pic.twitter.com/jq2CIapL5b
— ANI (@ANI) February 24, 2025