Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   For the first time in Bihar, the glory of Chhath Mahaparva was shown on a 4000 square feet water screen

बिहार: बक्सर के रामरेखा घाट पर गंगा की लहरों पर दिखी छठ की महिमा, 4000 वर्गफीट की वाटर स्क्रीन पर लेजर शो

Sun, 15 Nov 2026 04:25 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 15 Nov 2026 04:25 PM IST
सार

बक्सर के रामरेखा घाट पर बिहार में पहली बार 4000 वर्गफीट की वाटर स्क्रीन पर लेजर शो के जरिए छठ महापर्व की महिमा दिखाई गई। डीएम ने तैयारियों का जायजा लिया और भोजपुरी पेंटिंग को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

 

विज्ञापन
For the first time in Bihar, the glory of Chhath Mahaparva was shown on a 4000 square feet water screen
फोटो लेजर शो का हो रहा प्रसारण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा इस बार मां गंगा की लहरों पर लेजर शो के माध्यम से जीवंत हुई। बिहार में पहली बार बक्सर के रामरेखा घाट पर करीब 4000 वर्गफीट की वाटर स्क्रीन तैयार की गई, जिस पर लेजर शो के जरिए छठ महापर्व की धार्मिक मान्यताओं, परंपराओं और महिमा को प्रदर्शित किया गया। छठ पूजा के दौरान यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।

विज्ञापन

इस अवसर पर डीएम साहिला, डीडीसी निहारिका छवि, एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसपी शुभम आर्य समेत अन्य अधिकारी और जिलेवासी मौजूद रहे। डीएम साहिला ने रामरेखा घाट पहुंचकर छठ महापर्व को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने घाट पर साफ-सफाई, बुनियादी सुविधाओं, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

विज्ञापन

छठ महापर्व की सभी तैयारियां पूरी
डीएम ने कहा कि छठ महापर्व से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घाटों पर साफ-सफाई का काम भी तेजी से कराया गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पूजा समितियों के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, 25 नवंबर को होनी थी शादी

उन्होंने बक्सरवासियों से अपील की कि रामरेखा घाट पर आयोजित लेजर शो का आनंद लें। इससे प्रसिद्ध रामरेखा घाट की सुंदरता और बढ़ेगी। घाट को मॉडल घाट के रूप में विकसित करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

भोजपुरी पेंटिंग को मिलेगा बढ़ावा
इस दौरान डीएम ने भोजपुरी पेंटिंग की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और कलाकारों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि भास्कर महोत्सव के अवसर पर मधुबनी पेंटिंग की तर्ज पर भोजपुरी पेंटिंग की कार्यशाला आयोजित कराई गई थी। इसका उद्देश्य स्थानीय कला और संस्कृति को पहचान दिलाने के साथ भोजपुरी पेंटिंग को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed