फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakumbh 2025: अब तक 58 करोड़ से अधिक लोग कर चुके संगम स्नान; 39वें दिन 1.28 करोड़+ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Thu, 20 Feb 2025 08:31 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 20 Feb 2025 08:31 PM IST
खास बातें

Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: प्रयागराज महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। मेले के 39वें दिन  1.28 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में डुबकी लगाई। 20 फरवरी की रात 10 बजे तक 58 करोड़ से अधिक लोग महाकुंभ में पावन स्नान कर चुके हैं। ऐसा लग रहा है कि 26 फरवरी को मेले की समाप्ति तक डुबकी लगाने वालों की संख्या 60 करोड़ के पास होगी या पार होगी।

विज्ञापन
Mahakumbh Prayagraj 2025 Live Updates Devotees Sangam Ghats Snan Maha Kumbh Mela Photos Videos News in Hindi
महाकुंभ में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:05 AM, 20-Feb-2025
महाकुंभ में पावन स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 58 करोड़ पार पहुंची
प्रयागराज में विगत लगभग छह हफ्ते से जारी आस्था के महाकुंभ में पावन स्नान करने आ रहे श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने वाले लोगों की संख्या 58 करोड़ से अधिक हो चुकी है।
08:34 AM, 20-Feb-2025
39वें दिन डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सीएम योगी ने बताई
सीएम योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी बयान के मुताबिक गुरुवार को 1.28 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में डुबकी लगाई।
विज्ञापन
02:54 PM, 20-Feb-2025

संगम में डुबकी लगाने के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु

महाकुंभ के 39वें दिन भी श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। संगम में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। संगम की ओर आने जाने वाले रास्तों पर भीड़ है।
09:19 AM, 20-Feb-2025

श्रद्धालुओं का आना जारी

प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर महाकुंभ 2025 का हिस्सा बनने के लिए श्रद्धालुओं का आना जारी है। मेला 26 फरवरी तक चलेगा।
 

 
06:30 AM, 20-Feb-2025

यूनेस्को के निदेशक टिम कर्टिस ने लगाई डुबकी 

महाकुंभ नगर। यूनेस्को के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय कार्यालय के निदेशक टिम कर्टिस ने महाकुंभ में पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई। कर्टिस ने कहा कि यूनेस्को शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के समाधान और वैश्विक शांति को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। टिम कर्टिस बुधवार को परमार्थ निकेतन शिविर में पहुंचे थे। उन्होंने स्नान कर विश्व शांति, सौहार्द और सुरक्षा की कामना की। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, वैश्विक शांति और सुरक्षा आदि अनेक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। 
05:52 AM, 20-Feb-2025

Mahakumbh 2025: अब तक 58 करोड़ से अधिक लोग कर चुके संगम स्नान; 39वें दिन 1.28 करोड़+ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

आज महाकुंभ का 39वां दिन है। मेले का समापन निकट है फिर भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है। आज भी आस्थावान लोग संगम मे श्रद्धा के साथ डुबकी लगा रहे हैं।  56 करोड़ से अधिक लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। ऐसा लग रहा है कि मेले की समाप्ति तक डुबकी लगाने वालों की संख्या 60 करोड़ के पास होगी या पार होगी। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed