Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Bibi Jagir Kaur return to the SAD in Bathinda

पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर: बीबी जागीर कौर की शिअद (बादल) में वापसी, क्या अकाली दल को मिलेगी मजबूती?

Sun, 15 Nov 2026 04:32 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 15 Nov 2026 04:32 PM IST
सार

बीबी जागीर कौर की वापसी को दोआबा की राजनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह अकाली दल में पहले भी कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं।

विज्ञापन
Bibi Jagir Kaur return to the SAD in Bathinda
बीबी जागीर कौर ने थामा शिअद बादल का दामन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब की राजनीति में रविवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की पूर्व अध्यक्ष एवं पंजाब की पूर्व कैबिनेट मंत्री बीबी जागीर कौर एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल (बादल) में शामिल हो गईं। उन्होंने शिअद (पुनर सुरजीत) से अपना नाता तोड़ते हुए अकाली दल में वापसी की है।
विज्ञापन




कपूरथला जिले के भुलत्थ विधानसभा क्षेत्र के गांव बेगोवाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में बीबी जागीर कौर ने अकाली दल का दामन थामा। इस मौके पर अकाली दल के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। 
विज्ञापन


बीबी जागीर कौर की वापसी को दोआबा की राजनीति के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह अकाली दल में पहले भी कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं। एसजीपीसी अध्यक्ष और पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी वह अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2022 में पार्टी से किया गया था निष्कासित
गौरतलब है कि नवंबर 2022 में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों के चलते बीबी जागीर कौर को शिरोमणि अकाली दल से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने एसजीपीसी अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ा था।
 
मार्च 2024 में उन्होंने दोबारा अकाली दल में वापसी की थी, लेकिन अगस्त 2025 में सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व को लेकर मतभेदों के चलते पार्टी से अलग होकर शिअद (पुनर सुरजीत) के साथ जुड़ गई थीं। अब एक बार फिर उनकी बादल दल में वापसी ने पंजाब की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है।

जागीर कौर की वापसी से अकाली दल को मिला बल: सुखबीर बादल
 इस मौके पर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि बीबी जागीर कौर के शिरोमणि अकाली दल (बादल) में शामिल होने से पार्टी को बहुत बल मिला है। उनकी वापसी से दोआबा क्षेत्र में अकाली दल और मजबूत होगा। 

उन्होंने कहा कि कुछ कारणों से हम अलग हुए थे, लेकिन अब शिरोमणि अकाली दल को मजबूत करने के लिए दोबारा एकजुट हुए हैं। आज पंजाब को बचाने की जरूरत है। दिल्ली के लुटेरों ने पिछले 10 वर्षों में पंजाब को तबाह कर दिया है। प्रदेश में गुंडागर्दी और गैंगस्टरों का राज हो चुका है।
Trending Videos

घर-घर नशा पहुंचने के लिए सरकार को घेरा
सुखबीर बादल ने पंजाब में नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि नशा घर-घर पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से पूछा कि प्रदेश में नशा इतना कैसे बढ़ गया। अधिकारियों का जवाब था कि जिन आरोपियों को पुलिस पकड़ती है, उन्हें आम आदमी पार्टी के नेता छुड़वा देते हैं। 

बादल ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का पंजाब से कोई लगाव नहीं है और वे यहां केवल लूटने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के प्रति जो दर्द और चिंता पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को थी, वह न तो केजरीवाल को हो सकती है और न ही राहुल गांधी को।

 प्रकाश सिंह बादल की सेवाओं को किया याद
सुखबीर बादल ने अपने पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन के 70 साल पंथ और पंजाब की सेवा में लगाए। पंजाब का शायद ही कोई ऐसा गांव या शहर होगा, जहां प्रकाश सिंह बादल नहीं पहुंचे हों।

उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल को हर गरीब और व्यापारी की समस्याओं की जानकारी रहती थी। उनकी सोच सभी को साथ लेकर चलने की थी। यही कारण था कि सभी धर्मों के लोग बादल परिवार के साथ जुड़े रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed