फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakumbh Live: भीड़ के चलते 26 फरवरी तक बंद रहेगा संगम रेलवे स्टेशन, प्रयाग और फाफामऊ से मिलेगी ट्रेन

Sun, 16 Feb 2025 10:08 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 16 Feb 2025 10:08 PM IST
खास बातें

Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर गाड़ियां तीन घंटे से जाम में फंसी हैं। शहर के कई रास्तों पर भीषण जाम लगा है। मेले में अब तक 51 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। इस बीच शहर में जाम के कारण स्थिति विकट बनी हुई है। 

विज्ञापन
Mahakumbh Prayagraj 2025 Live Updates Devotees Sangam Ghats Snan Maha Kumbh Mela Photos Videos News in Hindi
त्रिवेणी संगम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लगाई आस्था की डुबकी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:08 PM, 16-Feb-2025

संगम स्नान के दौरान 14 लोग नदी में डूबे, 11 सुरक्षित और तीन लापता

महाकुंभ में संगम स्नान के दौरान रविवार को हुए तीन हादसों में कुल 14 लोग नदी में डूबने लगे। इनमें से 11 लोगों को बचा लिया गया, जबकि तीन का कुछ पता नहीं चला। लापता तीन युवकों में से एक बांदा का रहने वाला दुर्गेश तिवारी है, जबकि अभिषेक और सत्यम बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनकी घंटों तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।  सोमवार सुबह एक बार फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
08:39 PM, 16-Feb-2025

26 फरवरी तक बंद रहेगा प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन

महाकुंभ मेले में उमड़ रही भीड़ के चलते प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन 26 फरवरी तक बंद रहेगा। पहले इस स्टेशन को 16 फरवरी की रात 12:00 तक के लिए बंद किया गया था। इस स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों को पकड़ने के लिए यात्रियों को प्रयाग या फाफामऊ रेलवे स्टेशन जाना होगा। 
विज्ञापन
04:03 PM, 16-Feb-2025

श्रद्धालुओं के लिए खोला गया पार्किंग का रास्ता 

भीड़ का दबाव बढ़ने के बाद लाल मार्ग पर परेड थाने के सामने स्थित पार्किंग का रास्ता श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।

03:40 PM, 16-Feb-2025

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इसके बाद उन्होंने कहा कि हम खुद को अत्यंत पवित्र महसूस कर रहे हैं। 

03:36 PM, 16-Feb-2025

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लगाई संगम में लगाई पवित्र डुबकी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राज्य सरकार ने इतने बड़े पैमाने पर होने वाले कार्यक्रम के लिए इतनी अच्छी व्यवस्था की है। प्रशासन और पुलिस ने वास्तव में कड़ी मेहनत की है । हजारों श्रद्धालु सड़क मार्ग से भी यात्रा कर रहे हैं। हम सभी की भलाई के लिए प्रार्थना करते हैं। 

03:17 PM, 16-Feb-2025

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लगाई आस्था की डुबकी

त्रिवेणी संगम की पावन धरती पर महाकुंभ 2025 में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने श्रद्धा और आस्था के साथ स्नान किया। उन्होंने इसे सनातन सभ्यता, संस्कृति और शाश्वत परंपराओं की जीवंतता का प्रतीक बताया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की दिव्य धाराओं में स्नान कर आशीर्वाद प्राप्त करना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:12 PM, 16-Feb-2025

पुलिस आयुक्त और मण्डलायुक्त ने किया दौरा

महाकुंभ 2025 में पुलिस आयुक्त प्रयागराज तरुण गाबा और मण्डलायुक्त प्रयागराज विजय विश्वास पंत ने श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से यातायात व सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने प्रमुख मार्गो, चौराहों और प्रमुख स्थानों का भ्रमण भी किया। 
 
02:57 PM, 16-Feb-2025

तेज बहाव की चपेट में आए तीन श्रद्धालु

प्रयागराज के अरैल कटान क्षेत्र में स्नान करते वक्त तेज बहाव की चपेट में तीन श्रद्धालु आ गए। आर्मी के डीप डाइवर्स और एनडीआरएफ ने तीनों को बचा लिया, एक महिला और दो पुरुष श्रद्धालु स्नान करने के लिए कटान क्षेत्र में पहुंच गए थे। अरैल सेल्फी प्वाइंट के पास घटना हुई।
02:56 PM, 16-Feb-2025

प्रयागराज में 20 फरवरी तक ऑनलाइन चलेंगी आठवीं तक की कक्षाएं

महाकुंभ के मौके पर प्रयागराज में आवागमन में असुविधा को देखते हुए एक से आठ तक की कक्षाएं 20 फरवरी तक ऑनलाइन चलेंगी। यह आदेश सभी बोर्डों पर लागू होगा।
 
02:51 PM, 16-Feb-2025

प्रयागराज जंक्शन पर श्रद्धालुओं की भीड़

प्रयागराज से रात 12 बजे तक 127 स्पेशल ट्रेन चल चुकी है। शहर के सभी रेलवे स्टेशनों पर स्थिति सामान्य है। रात 12:00 के बाद भी चार और स्पेशल अब तक चलाई जा चुकी है। उसमें से दो प्रयागराज जंक्शन से, एक प्रयागराज छिवकी  और एक नैनी  से चली है। उत्तर मध्य रेलवे के सीनियर पीआरओ डॉक्टर अमित मालवीय का कहना है कि किसी भी तरह का रेल संचालन बाधित नहीं है। ट्रेनों का मूवमेंट हो रहा है। स्पेशल ट्रेनों को प्राथमिकता के आधार पर ऑन डिमांड चलाया जा रहा है। रूटीन की भी सभी ट्रेने चल रही है। प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ है। 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed