Mahakumbh 2025 Live: महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने उमड़ा जनसैलाब, गुजरात के सीएम ने लगाई पवित्र डुबकी
{"_id":"67a5594c0124c40b6d0aa176","slug":"mahakumbh-prayagraj-2025-live-updates-devotees-sangam-ghats-snan-maha-kumbh-mela-photos-videos-news-in-hindi-2025-02-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh 2025 Live: महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने उमड़ा जनसैलाब, गुजरात के सीएम ने लगाई पवित्र डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 07 Feb 2025 05:20 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 07 Feb 2025 05:20 PM IST
खास बातें
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ 2025 में अब तक लगभग 40 करोड़ के करीब श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया है। 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के स्नान से महाकुंभ का आगाज हुआ था।
विज्ञापन
गुजरात के सीएम ने लगाई संगम में डुबकी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:20 PM, 07-Feb-2025
'यहां एक शानदार और सकारात्मक ऊर्जा है'
फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने कहा, "महाकुंभ में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यहां एक शानदार और सकारात्मक ऊर्जा है, इसे दुनिया में हर कोई देख रहा है। मैंने ऐसा मेला कहीं नहीं देखा है। शहर के बुनियादी ढांचे में बहुत बदलाव आया है। 2019 में यह अच्छा था, लेकिन अब यह और भी बेहतर है।'
#WATCH | Prayagraj, UP | On visiting #MahaKumbhMela2025, Film Director Madhur Bhandarkar says, "... It feels really good to be here... There is a brilliant and positive energy here... It is being watched by everyone in the world... I have never seen such a mela anywhere... There… pic.twitter.com/XyduqKyi1d
— ANI (@ANI) February 7, 2025
03:02 PM, 07-Feb-2025
गुजरात के सीएम ने संगम में लगाई डुबकी
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने संगम में डुबकी लगाई। श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन-पूजन किया। कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
02:22 PM, 07-Feb-2025
यहां सारे भेदभाव खत्म हो जाते हैं: बिहार के राज्यपाल
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, "हमें हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि भारत की संस्कृति का सनातन आदर्श एक आत्मता है। यहां सारे भेदभाव खत्म हो जाते हैं। हमारी संस्कृति कहती है कि किसी भी व्यक्ति को उसके दिव्य रूप में देखों। मानव ही माधव का रूप है और यहां ये सब नज़र आता है।"
12:38 PM, 07-Feb-2025
महाकुंभ पहुंचे बिहार के राज्यपाल
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में पहुंचे।11:21 AM, 07-Feb-2025
प्रयागराज पहुंचे गुजरात के सीएम
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल प्रयागराज पहुंचे हैं। आज सीएम महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान करेंगे।
11:12 AM, 07-Feb-2025
दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया
सेक्टर 18 में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
10:52 AM, 07-Feb-2025
सेक्टर 6 में आग लगने की खबर
महाकुंभ मेला क्षेत्र के शंकराचार्य मार्ग स्थित सेक्टर 18 में आग लग गई। आसमान में काला धुआं नजर आ रहा है। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।
#WATCH | Prayagraj | A fire breaks out in Sector 18, Shankaracharya Marg of Maha Kumbh Mela Kshetra. Fire tenders are at the spot. More detail awaited pic.twitter.com/G4hTeXyRd9
— ANI (@ANI) February 7, 2025
10:26 AM, 07-Feb-2025
अब तक 39.74 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान
महाकुंभ 2025 में अब तक लगभग 40 करोड़ के करीब श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया है। इस दौरान, 7 फरवरी सुबह 10 बजे तक तक 39.74 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के स्नान से महाकुंभ का आगाज हुआ था।10:09 AM, 07-Feb-2025
भीड़ बढ़ने के बाद पांटून पुल बाइक के लिए किए गए बंद
महाकुंभ में पुल नंबर 19 पुल बंद करने के बाद लोगों में जबर्दस्त आक्रोश है। भीड़ बढ़ने के बाद प्रशासन ने अधिकांश पुलों को बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वीआईपी आवागमन होने के कारण पुलों को बंद कर दिया गया है। लोगों को एक दूसरे पुल पर भेजा जा रहा है, लेकिन जब श्रद्धालु दूसरे पुल पर पहुंच रहे हैं तो वहां भी पुल बंद मिल रहा है। इस तरह लोग एक दूसरे पुल का चक्कर काट रहे हैं। पुलों के दोनों तरफ लोगों की भारी भीड़ है।
महाकुंभ में पुल नंबर 19 पुल बंद करने के बाद लोगों में जबर्दस्त आक्रोश है। भीड़ बढ़ने के बाद प्रशासन ने अधिकांश पुलों को बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वीआईपी आवागमन होने के कारण पुलों को बंद कर दिया गया है। लोगों को एक दूसरे पुल पर भेजा जा रहा है, लेकिन जब श्रद्धालु दूसरे पुल पर पहुंच रहे हैं तो वहां भी पुल बंद मिल रहा है। इस तरह लोग एक दूसरे पुल का चक्कर काट रहे हैं। पुलों के दोनों तरफ लोगों की भारी भीड़ है।
06:52 AM, 07-Feb-2025
आज और कल कई राजनीतिक क्षेत्र के लोग लगाएंगे डुबकी
- केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद 07 फरवरी को दोपहर 12:08 बजे नई दिल्ली से प्रयागराज रेलमार्ग से पहुंचेंगे। वे 08 फरवरी को संगम स्नान के पश्चात अपराह्न 15:10 बजे प्रयागराज हवाईअड्डे से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
- मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला 07 फरवरी को रात्रि 23:08 बजे दिल्ली से प्रयागराज रेलमार्ग से पहुंचेंगे। वे 08 फरवरी को संगम स्नान के बाद अपराह्न 15:10 बजे प्रयागराज हवाईअड्डे से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
- गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल 07 फरवरी को प्रातः 09:00 बजे गुजरात से स्टेट एयरक्राफ्ट द्वारा प्रयागराज पहुंचेंगे। वे बड़े हनुमान मंदिर दर्शन, गुजरात पैविलियन भ्रमण और कुम्भ स्नान करेंगे। इसी दिन वे अपराह्न 15:30 बजे प्रयागराज हवाईअड्डे से गुजरात के लिए प्रस्थान करेंगे।
- मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार 07 फरवरी को प्रातः 08:00 बजे रीवा से कार द्वारा प्रयागराज आएंगे और भारतीय शिक्षा-राष्ट्रीय संकल्पना के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे। वे 08 फरवरी को अपराह्न 14:00 बजे कार द्वारा रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे।
- मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा 07 फरवरी को अपराह्न 16:40 बजे दिल्ली से प्रयागराज हवाईमार्ग से पहुंचेंगे और महाकुंभ भ्रमण करेंगे। वे 10 फरवरी को प्रातः 08:35 बजे प्रयागराज हवाईअड्डे से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
- भारत के पूर्व उच्चायुक्त एवं बेलारूस में भारत के राजदूत अशोक कुमार 07 फरवरी को वाराणसी से प्रयागराज पहुंचेंगे और महाकुंभ मेला भ्रमण करेंगे। वे 09 फरवरी को प्रयागराज से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।