फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakumbh 2025 Live: आखिरी अमृत स्नान पर 2.33 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; सरस्वती पूजन भी किया

Mon, 03 Feb 2025 09:02 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 03 Feb 2025 09:02 PM IST
खास बातें

Amrit Snan Mahakumbh 2025 Vasant Panchami Live Updates: त्रिवेणी संगम में अखाड़ों के साथ ही श्रद्धालुओं का भी पावन स्नान चल रहा है। कुंभ मेला प्रशासन ने सोमवार की शाम तक पांच करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान लगाया है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। 

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Amrit Snan Live Prayagraj 3rd Amrit Snan Kumbh Mela Sangam Photos news in hindi
महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला।

लाइव अपडेट

06:35 PM, 03-Feb-2025
तीसरे अमृत स्नान पर शाम 6 बजे तक 2.33 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
महाकुंभ में सोमवार को तीसरे अमृत स्नान के मौके पर शाम छह बजे तक 2.33 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इनमें 10 लाख से अधिक कल्पवासी और 2.23 करोड़ तीर्थयात्री शामिल रहे। 2 फरवरी तक 34.97 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में स्नान कर पुण्य के भागीदार बने।
06:31 PM, 03-Feb-2025
वसंत पंचमी पर स्वच्छ महाकुंभ का संकल्प हुआ साकार
वसंत पंचमी पर तीसरे अमृत स्नान पर महाकुंभ मेला क्षेत्र में स्वच्छता के विशेष इंतजाम किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में महाकुंभ मेला क्षेत्र को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया गया है, जिसे स्पष्ट रूप से मेला क्षेत्र में देखा जा सकता है।
विज्ञापन
05:12 PM, 03-Feb-2025
एडीजी प्रयागराज बोले- वसंत पंचमी स्नान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षाबलों ने भरपूर प्रयास किया
वसंत पंचमी के अमृत स्नान पर एडीजी प्रयागराज भानु भास्कर ने कहा, 'वसंत पंचमी स्नान को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा बलों ने बहुत प्रयास किया है। मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की इतनी अप्रत्याशित संख्या उमड़ी, जो पहले कभी नहीं देखी गई। प्रबंधन भी पहले कभी नहीं देखा गया। जो दुर्घटना हुई, उससे उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन को बहुत दुख पहुंचा है। दुर्घटना के कारणों की समीक्षा की गई और समाधान सुझाए गए। हमने उन समाधानों को लागू किया और वसंत पंचमी स्नान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।'

05:09 PM, 03-Feb-2025
सपा सांसद डिंपल यादव ने महाकुंभ भगदड़ मामले पर सदन में चर्चा की बात कही
सपा सांसद डिंपल यादव ने महाकुंभ भगदड़ मामले पर कहा, 'इस पूरी घटना को जिस तरह से छिपाने की कोशिश की गई है उसके बाद हमारी मांग है कि इस मामले पर संसद में चर्चा होनी चाहिए।'

04:21 PM, 03-Feb-2025
तीसरे अमृत स्नान पर शाम 4 बजे तक 1.98 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
महाकुंभ में सोमवार को तीसरे अमृत स्नान के मौके पर शाम चार बजे तक 1.98 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इनमें 10 लाख से अधिक कल्पवासी और 1.88 करोड़ तीर्थयात्री शामिल रहे। 2 फरवरी तक 34.97 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में स्नान कर पुण्य के भागीदार बने।
04:01 PM, 03-Feb-2025
पंच धूनी तपस्या करते संन्यासी - फोटो : अमर उजाला
तपस्वी नगर में पंच धूनी तपस्या का आरंभ
कुम्भ क्षेत्र जप ,तप और साधना का क्षेत्र है जिसके हर कोने में कोई न कोई साधक अपनी साधना में  रत नजर आएगा। महाकुम्भ के तपस्वी नगर में बसंत पंचमी से एक खास तरह की साधना का आरंभ हुआ है जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा कौतूहल है। इस साधना को पंच धूनी तपस्या कहा जाता है जिसे आम भक्त अग्नि स्नान साधना के नाम से भी जानते हैं।  इस साधना में साधक अपने चारों तरफ जलती आग के कई घेरे बनाकर उसके बीच में बैठकर अपनी साधना करता है। जिस आग की हल्की से आंच के सम्पर्क में आने से इंसान की त्वचा झुलस जाती है उससे कई गुना अधिक आंच के घेरे में बैठकर ये तपस्वी अपनी साधना करते हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:28 PM, 03-Feb-2025

एकता और समता के मूल्यों का सबसे बड़ा प्रदर्शन स्थल

महाकुंभ भारत की सांस्कृतिक विविधता में समायी हुई एकता और समता के मूल्यों का सबसे बड़ा प्रदर्शन स्थल है, जिसे दुनिया भर से आये पर्यटक देखकर आश्चर्यचकित हैं। कैसे अलग-अलग भाषायी, रहन-सहन, रीति-रिवाज को मानने वाले एकता के सूत्र में बंधे संगम में स्नान करने चले आते हैं। साधु-संन्यासियों के अखाड़े हों या तीर्थराज के मंदिर और घाट, बिना रोक टोक श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने जा रहे हैं। संगम क्षेत्र में चल रहे अनेक अन्न भंडार सभी भक्तों, श्रद्धालुओं के लिए दिनरात खुले हैं, जहां सभी लोग एक साथ पंगत में बैठकर भोजन ग्रहण कर रहे हैं। महाकुंभ मेले में भारत कि विविधता इस तरह समरस हो जाती है कि उनमें किसी तरह का भेद कर पाना संभव नहीं है। 
03:26 PM, 03-Feb-2025

हर वर्ग, संप्रदाय के लिए समानता का भाव 

प्रयागराज का महाकुंभ विश्व का सबसे बड़ा मानवीय और आध्यात्मिक सम्मेलन है। यूनेस्को ने महाकुंभ को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत घोषित किया है। सीएम योगी का मानना है कि महाकुंभ भारत की सांस्कृतिक विविधता में समायी हुई एकता और समता के मूल्यों का सबसे बड़ा प्रतीक है। यहां सब एक समान हैं। करोड़ों लोग बिना किसी भेदभाव के एक साथ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा रहे हैं। श्रद्धालु, समस्त साधु, संन्यासियों का आशीर्वाद ले रहे हैं, मंदिरों में दर्शन कर अन्नक्षेत्र में एक ही पंगत में बैठ कर भण्डारों में खाना खा रहे हैं। 
03:25 PM, 03-Feb-2025

महाकुंभ से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी भारत की ब्रांडिग 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दिव्य और भव्य महाकुंभ का अलौकिक आयोजन किया गया है। भारत की सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक शक्ति महाकुंभ के इस बार के अद्भुत आयोजन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी ज्यादा बढ़ा दी है। महाकुंभ में दुनिया भर के कई देशों के नागरिकों ने भाग लिया और भारत की संस्कृति को अनुभव किया। विदेशी श्रद्धालु भारत की सनातन संस्कृति से गहरे प्रभावित हुए और परिवार के साथ गंगा में स्नान किया। संगम के तट पर जय श्रीराम और हर हर गंगे के उद्घोष से माहौल बना और श्रद्धालु श्रद्धा से गंगा में डुबकी लगाते रहे।
03:03 PM, 03-Feb-2025

वसुधैव कुटुंबकम का संदेश

वसंत पंचमी पर महाकुंभ में हर राज्य और हर जाति लोगों ने एक साथ संगम में अमृत स्नान किया। इसके साथ दुनिया भर के कई देशों के श्रद्धालु भी पहुंचे और जय श्रीराम, हर हर गंगे, बम बम भोले के उद्घोष के साथ भारतीय जनमानस के साथ घुल मिल गए। अमृत स्नान पर महाकुंभ नगर में एकता का महाकुंभ नजर आया। यहां भारत की सनातन संस्कृति से अभिभूत विदेशी नागरिकों ने परिवार के साथ पहुंचकर गंगा स्नान किया। जय श्री राम, हर हर गंगे का नारा लगाकर लोग उत्साह से लबरेज नजर आए।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed