Mahakumbh Live: मौनी अमावस्या से पहले 5 करोड़ लोगों ने संगम में किया स्नान, अब तक 20 करोड़ लोग लगा चुके डुबकी
{"_id":"67983d4542beaa5efa03a4aa","slug":"mahakumbh-prayagraj-2025-live-mauni-amavasya-sangam-snan-maha-kumbh-mela-photos-videos-news-in-hindi-2025-01-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh Live: मौनी अमावस्या से पहले 5 करोड़ लोगों ने संगम में किया स्नान, अब तक 20 करोड़ लोग लगा चुके डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 28 Jan 2025 11:28 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:28 PM IST
खास बातें
Maha Kumbh Mela, Mauni Amavasya 2025 Date And Time: मौनी अमावस्या का महास्नान बुधवार को है, लेकिन दो दिन पहले ही स्नान के लिए भारी भीड़ उमड़ी। अभी तक 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है।
विज्ञापन
सेक्टर छह में जमा लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
10:57 PM, 28-Jan-2025
रेलवे ने बनाए क्लर कोडेड आश्रय स्थल
प्रयागराज में बुधवार को मौनी अमावस्या के लिए श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य के लिए सही ट्रेनों में चढ़ने में मदद करने के लिए रेलवे ने विभिन्न स्टेशनों पर क्लर कोडेड आश्रय स्थल बनाए हैं। अनुमान के मुताबिक इस अवसर पर लगभग 10 करोड़ श्रद्धालु पवित्र संगम में पवित्र डुबकी लगाएंगे।
बुधवार को लाखों की संख्या में ट्रेनों से रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रयागराज रेलवे डिवीजन ने भीड़ प्रबंधन के लिए एक व्यापक क्लर कोडेड आश्रय प्रणाली विकसित की है, जो कुशल स्टेशन संचालन और श्रद्धालुओं की परेशानी मुक्त आवाजाही पर केंद्रित रहेगी।
10:47 PM, 28-Jan-2025
महाकुंभ के मद्देनजर प्रयागराज के गेट, जेम केंद्र लखनऊ स्थानांतरित
प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले के मद्देनजर ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) और ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (जेएएम) परीक्षा के केंद्रों को लखनऊ में स्थानांतरित कर दिया गया है। गेट की परीक्षा 1 और 2 फरवरी को तथा जनवरी 2025 की परीक्षा 2 फरवरी को निर्धारित है। गेट की परीक्षा 1 और 2 फरवरी और जेम 2025 की परीक्षा 2 फरवरी को निर्धारित है।
गेट आयोजन संस्थान आईआईटी रुड़की और जेम आयोजन संस्थान आईआईटी दिल्ली ने एक संयुक्त बयान में कहा कि कई अभ्यर्थियों ने अनुरोध किया है कि उन्हें प्रयागराज में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है, क्योंकि 1 और 2 फरवरी को महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने वाली है।

10:37 PM, 28-Jan-2025
मौनी अमावस्या से पहले ही पांच करोड़ लोगों ने संगम में किया स्नान
मौनी अमावस्या से पहले ही लगभग 5 करोड़ लोगों ने संगम में स्नान किया। अब तक करीब 20 करोड़ लोग महाकुंभ में डुबकी लगा चुके हैं।सीएम योगी ने संतों, साधकों और श्रद्धालुओं को मौनी अमावस्या की बधाई और शुभकामनाएं दी। मौनी अमावस्या से पहले ही करोड़ों की संख्या में संगम तट पर श्रद्धालु पहुंचे। रविवार और सोमवार को भी 3.3 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया।

09:24 PM, 28-Jan-2025
मौनी अमावस्या की पूर्व संध्या पर महाकुंभ नगर में छाया कोहरा
मौनी अमावस्या की पूर्व संध्या पर महाकुंभ नगर कोहरे की सफेद चादर में चिपटा नजर आया। लेकिन ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के यहां आने का सिलसिला जारी है।

08:55 PM, 28-Jan-2025
सेक्टर छह में संगम जाने वाले लोग रोके गए
प्रयागराज के महाकुंभ नगर में सेक्टर नंबर 6 के पास लोगों को संगम जाने के लिए रोक दिया गया है। इसलिए लोगों की भीड़ एकत्र हो रही है।

07:57 PM, 28-Jan-2025
सबसे बड़े अमृत स्नान की शुरुआत कल सुबह 6.15 बजे से
कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मौनी अमावस्या पर सबसे बड़ा अमृत स्नान संगम तट पर बुधवार की सुबह 6:15 बजे आरंभ होगा। इसके लिए अखाड़ों की सवारियां सज गई हैं। आधी रात के बाद तक जूना अखाड़े के माईबाड़ा से लेकर नागा संन्यासियों के धूने तक संन्यासिनियों और नागाओं का भस्म, चंदन शृंगार होता रहा। देर रात सवारियां भी सजा दी गईं। रथों, बग्घियोें, हाथी, ऊंट, घोड़ों की सवारियों के साथ अखाड़ों के पीठाधीश्वर, महंत, महामंडलेश्वर सज धज कर अमृत स्नान के लिए निकलेंगे।

07:08 PM, 28-Jan-2025
अखिलेश यादव ने महाकुंभ से जुड़ा एक वीडियो एक्स पर किया साझा
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लोगों की भारी भीड़ दिख रही है। अखिलेश ने वीडियो को कैप्शन दिया है 'आस्था के सहारे… रैन बसेरा!'

आस्था के सहारे… रैन बसेरा! pic.twitter.com/1KcAyQSxje
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 28, 2025
06:34 PM, 28-Jan-2025
सेक्टर 6 में श्रद्धालुओं की भारी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
महाकुंभ नगर के सेक्टर-6 की ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़
महाकुंभ नगर के सेक्टर-6 स्थित नागवासुकी द्वार के पास श्रद्धालुओं का रेला संगम में स्नान के लिए जा रहा है। इस रास्ते पर अधिक भीड़ होने का कारण यह भी है कि गंगा के उस पार स्थित सेक्टर 18, 19 , 20 आदि की तरफ से आने के लिए 17 नंबर पुल को खोला गया है, जो सेक्टर-6 होते हुए रोड की तरफ जाता है।

05:49 PM, 28-Jan-2025
नागवासुकी मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
नागवासुकी मंदिर में श्रद्धालुओं का लगा तांता
संगम में स्नान को आने वाले लोग नागवासुकी मंदिर दर्शन को पहुंच रहे हैं, यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ हैं। नागवासुकी भगवान के दर्शन के बिना संगम स्नान अधूरा माना जाता है। ऐसे में यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

05:40 PM, 28-Jan-2025
भीड़ से बचने के लिए संगम की जगह अन्य घाटों पर कर सकते हैं स्नान
त्रिवेणी मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। ऐसे में भीड़ से बचने के लिए संगम में स्नान करने बचें। श्रद्धालु स्नान के लिए अन्य घाटों का रुख कर सकते हैं, जिससे समय की बर्बादी और भीड़ दोनों से वह बच सकते हैं।