फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teenage misdeed victim gives birth to a child in haldwani

हल्द्वानी: दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म, होगा डीएनए टेस्ट; जानें पूरा मामला

Wed, 23 Sep 2026 08:36 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Wed, 23 Sep 2026 08:36 PM IST
सार

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की 14 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने बुधवार को बच्चे को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। पुलिस ने बच्चे के डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया शुरू करा दी है। 

विज्ञापन
Teenage misdeed  victim gives birth to a child in haldwani
सांकेतिक

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने बुधवार को बच्चे को जन्म दिया। दोनों स्वस्थ्य हैं, हालांकि पुलिस ने बच्चे के डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया शुरू करा दी है। मामले का आरोपी युवक बनभूलपुरा के काबुल का बगीचा निवासी सलमान फिलहाल जेल में बंद है। पुलिस उसका भी ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाएगी।

 

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि बीते जून में किशोरी की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि फरवरी में उनकी बेटी दवा लेने बाजार जा रही थी। रास्ते में आरोपी सलमान उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां दुष्कर्म किया। विरोध करने और किसी से शिकायत करने पर आरोपी ने पीड़िता के माता-पिता की हत्या करने की धमकी भी दी थी। डर की वजह से वह चुप रही और किसी को कुछ नहीं बताया। जून में अचानक पेट में दर्द होने पर जब किशोरी को अस्पताल ले जाया गया तब उसके गर्भवती होने का पता चला और फिर पूछने पर किशोरी ने आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा।

विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि नवजात के बायोलॉजिकल पिता की पुष्टि के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। यह प्रक्रिया का हिस्सा है। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों चिकित्सकों की निगरानी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed