रिंकू सिंह के पिता का निधन: अलीगढ़ में हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में शामिल हुए रिंकू
{"_id":"69a14e45bc3d5658750e58c0","slug":"rinku-singh-s-father-passes-away-live-body-brought-from-greater-noida-last-rites-to-be-performed-in-aligarh-2026-02-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"रिंकू सिंह के पिता का निधन: अलीगढ़ में हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में शामिल हुए रिंकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 27 Feb 2026 03:01 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 27 Feb 2026 03:01 PM IST
खास बातें
क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद का पार्थिव शरीर अलीगढ़ पहुंचा। परिजन ओजोन सिटी आवास पर शोक में डूबे। मिलने जुलने वाले और रिंकू के प्रशंसक उनके पिता के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। रिंकू सिंह के पिता खानचंद पंचतत्व में विलीन हो गए। यहां पढ़ें पूरा अपडेट-
विज्ञापन
पिता की अंतिम यात्रा में शामिल क्रिकेटर रिंकू सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:32 PM, 27-Feb-2026
होने वाली सांसद बहू प्रिया सरोज ने की रिंकू के पिता की देखरेख
प्रिया सरोज और रिंकू सिंह
- फोटो : स्वयं
बताया जा रहा है कि जब रिंकू सिंह के दिवंगत पिता ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती थे, तब सपा सांसद प्रिया सरोज वहां पर पूरे समय रहीं। देहांत के बाद जब शव अलीगढ़ लाया गया, तब प्रिया सरोज भी अलीगढ़ आईं। शादी से पहले ससुराल में न आने के कारण वह ओजोन सिटी स्थित रिंकू सिंह के आवास में नहीं आईं। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने 8 जून 2025 को सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई की थी।
03:41 PM, 27-Feb-2026
पंचतत्व में विलीन हुए रिंकू सिंह के पिता
रिंकू सिंह के पिता खानचंद पंचतत्व में विलीन
- फोटो : वीडियो ग्रैब
अलीगढ़ के शंकर विहार स्थित रोटरी शिशु मोक्ष धाम में क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बड़े बेटी सोनू सिंह ने मुखाग्नि दी। वह पंचतत्व में विलीन हो गए। अंतिम संस्कार प्रकिया पूरे विधि-विधान से हुआ। जिसमें रिंकू सिंह और उनके भाई ने पिता को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार में राजनेता, समाजसेवी, व्यापारी, खिलाड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
02:59 PM, 27-Feb-2026
शंकर विहार स्थित मोक्ष धाम में होगा अंतिम संस्कार
रिंकू सिंह के पिता खानचंद के पार्थिव शरीर को अलीगढ़ के शंकर विहार स्थित रोटरी शिशु मोक्ष धाम में ले जाया गया है, यहां पर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही हैं। अंत्येष्टि स्थल पर अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी ऋषिपाल सिंह आदि अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं।
02:07 PM, 27-Feb-2026
रिंकू को देख पूरा परिवार हो गया था भावुक
रिंकू जब बीमार पिता को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल में बेटे को सामने देखकर परिवार भावुक हो उठा था। सभी ने उनको हौसला दिया था।
02:05 PM, 27-Feb-2026
गंभीर हालत में ले जाया गया था ग्रेटर नोएडा
रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह को करीब तीन दिन पहले गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। पिता की गंभीर स्थिति की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ही अपने पिता से मिलने आए थे। लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले दोबारा टीम के साथ जुड़ गए थे।01:46 PM, 27-Feb-2026
ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार की देर रात निधन हो गया। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में अंतिम सांस ली। रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। वह करीब तीन दिन से अस्पताल में भर्ती थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:35 PM, 27-Feb-2026
अलीगढ़ पहुंचे रिंकू सिंह
रिंकू सिंह अपने अलीगढ़ स्थित ओजोन सिटी आवास पर पहुंच गए हैं, अब उनके पिता के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा।
01:18 PM, 27-Feb-2026
रिंकू सिंह के पिता का निधन: अलीगढ़ में हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में शामिल हुए रिंकू
रिंकू के आने का हो रहा इंतजार
अंतिम संस्कार के लिए बस केवल रिंकू सिंह के आने का इंतजार है, जिसके बाद पार्थिव शरीर को अलीगढ़ में ही अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा।
अंतिम संस्कार के लिए बस केवल रिंकू सिंह के आने का इंतजार है, जिसके बाद पार्थिव शरीर को अलीगढ़ में ही अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
Agree
Please wait...
अपना शहर चुनें
Please wait...
Followed