फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news vaishali pune migrant worker murder vaishali road block hajipur news

बिहार: पुणे में वैशाली के 22 साल के मजदूर की संदिग्ध हत्या, शव गांव पहुंचते ही फूटा गुस्सा; चार घंटे सड़क जाम

Mon, 07 Sep 2026 06:15 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2026 06:15 PM IST
सार

Bihar News: महाराष्ट्र के पुणे में मजदूरी करने गए वैशाली जिले के पातेपुर के बालिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुरा गांव निवासी 22 वर्षीय सिकंदर कुमार की संदिग्ध अवस्था में हत्या कर दी गई। सोमवार को पैतृक गांव शव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा।

विज्ञापन
Bihar news vaishali pune migrant worker murder vaishali road block hajipur news
मृतक का फाइल फोटो

विस्तार

पुणे में मजदूरी करने गए वैशाली जिले के 22 वर्षीय सिकंदर कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। शव पैतृक गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने शव सड़क पर रखकर करीब चार घंटे तक आवागमन ठप रखा। परिजनों ने ठेकेदार और उसके साले पर हत्या का आरोप लगाया है। स्थिति संभालने पहुंचे मुखिया की भी भीड़ ने पिटाई कर दी।

विज्ञापन


छह महीने पहले पुणे गया था सिकंदर
मृतक के परिजनों के मुताबिक, सिकंदर करीब छह महीने पूर्व क्षेत्र के ही ठेकेदार विनोद साह के साथ पुणे मजदूरी करने गया था। आरोप है कि काम के दौरान किसी बात को लेकर ठेकेदार विनोद साह और उसके साले अनिल कुमार से उसका विवाद हो गया था। परिजनों का सीधा आरोप है कि अनिल कुमार ने हथौड़े से सिकंदर के सिर पर प्रहार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और घटना को अंजाम देने के बाद शव को पैतृक गांव भेज दिया।
विज्ञापन


शव पहुंचते ही भड़का गुस्सा
शव गांव पहुंचने के बाद उमड़ी भीड़ ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि जब तक नामजद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। सड़क जाम की सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार में बाढ़ का कहर जारी: 20 लाख से अधिक लोग चपेट में, शहर में भी घुसा पानी, जानिए कहां-कैसी स्थिति है?

ग्रामीणों को शांत कराने पहुंचे मुखिया की भीड़ ने कर दी पिटाई
तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित करने और ग्रामीणों को शांत कराने पहुंचे पंचायत के मुखिया पर आक्रोशित भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा। उग्र लोगों ने मुखिया की जमकर पिटाई कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल और प्रबुद्ध नागरिकों के हस्तक्षेप से किसी तरह स्थिति को संभाला गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है। ग्रामीण और परिजन लगातार आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed