{"_id":"6a9e902e4f1707f605030a44","slug":"hearing-in-aligarh-mp-satish-gautam-educational-qualification-case-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: अधिवक्ता की तबीयत बिगड़ी, सांसद की शैक्षिक योग्यता प्रकरण में सुनवाई टली, अगली तारीख 22 सितंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: अधिवक्ता की तबीयत बिगड़ी, सांसद की शैक्षिक योग्यता प्रकरण में सुनवाई टली, अगली तारीख 22 सितंबर
Mon, 07 Sep 2026 03:52 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 07 Sep 2026 03:52 PM IST
सार
प्रकरण वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि नामांकन दाखिल करते समय सांसद सतीश गौतम द्वारा अपनी शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधूरी जानकारी दी गई थी और उससे जुड़ा कोई भी प्रमाण पत्र या दस्तावेज दाखिल नहीं किया गया था।
विज्ञापन
अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम की शैक्षिक योग्यता से जुड़े बहुचर्चित मामले में सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई टल गई। वादी के अधिवक्ता की तबीयत अचानक खराब हो जाने के कारण अदालत में कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। अब इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 22 सितंबर की तारीख मुकर्रर की गई है।
विज्ञापन
यह पूरा प्रकरण वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि नामांकन दाखिल करते समय सांसद सतीश गौतम द्वारा अपनी शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधूरी जानकारी दी गई थी और उससे जुड़ा कोई भी प्रमाण पत्र या दस्तावेज दाखिल नहीं किया गया था।
विज्ञापन
इसी त्रुटि और अनियमितता को आधार बनाते हुए अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी तथा भ्रष्टाचार विरोधी सेना व राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशव देव गौतम ने अदालत में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन