फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Sealing drive in Bhopal halted for six days; hearings on over 100 cases underway in the High Court, and trader

भोपाल में 6 दिन से सीलिंग पर ब्रेक: हाईकोर्ट में 100 से ज्यादा मामलों की सुनवाई जारी, व्यापारियों ने बंद टाला

Mon, 07 Sep 2026 06:15 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 07 Sep 2026 06:15 PM IST
सार

सीलिंग कार्रवाई पर 6 दिन से ब्रेक, हाईकोर्ट में 100 से ज्यादा मामलों की सुनवाई जारी। करीब 40 प्रकरण सुने गए, बाकी पर मंगलवार को सुनवाई होगी। व्यापारियों ने बंद-रैली टालकर सरकार के फैसले का इंतजार शुरू किया।

विज्ञापन
Sealing drive in Bhopal halted for six days; hearings on over 100 cases underway in the High Court, and trader
भोपाल में सीलिंग कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राजधानी में सीलिंग कार्रवाई पर लगातार छठे दिन भी ब्रेक लगा रहा। कार्रवाई रुकी होने से व्यापारियों को राहत की उम्मीद बंधी है। इसी बीच होशंगाबाद रोड के व्यापारियों ने सोमवार को प्रस्तावित बंद और रैली का कार्यक्रम रद्द कर दिया। प्रशासन और नगर निगम से बातचीत के बाद व्यापारियों ने कहा कि वे फिलहाल सरकार के फैसले का इंतजार करेंगे। सीलिंग विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट में चल रही है। सोमवार को न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की अदालत में करीब 40 प्रकरणों पर सुनवाई हुई। मामलों की संख्या 100 से अधिक होने के कारण बाकी प्रकरणों पर मंगलवार दोपहर 2:30 बजे से सुनवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


आवासीय भूखंडों पर व्यावसायिक इस्तेमाल भी मुद्दा
मामले में याचिका कर्ता विवेक त्रिपाठी ने बताया कि सुनवाई में अरेरा कॉलोनी सहित शहर के अलग-अलग आवासीय इलाकों में आवासीय भूखंडों पर चल रहे मॉल, शोरूम, शराब दुकान, पब, चाय-सुट्टा बार और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े मामले शामिल हैं। बड़े तालाब और भोज वेटलैंड क्षेत्र में अवैध निर्माण से जुड़े मुद्दे भी अदालत के सामने रखे गए।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद तेज हुई सुनवाई
5 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद सीलिंग से जुड़े लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में मामलों को एक साथ लेकर सुनवाई शुरू की गई। नगर निगम ने भी सोमवार को अपना पक्ष अदालत के सामने रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने आंदोलन टाला
होशंगाबाद रोड के व्यापारियों ने सोमवार को दुकानें बंद रखने और रैली निकालने की तैयारी की थी। प्रशासन और नगर निगम से बातचीत के बाद आंदोलन वापस ले लिया गया। व्यापारियों ने वीडियो जारी कर कहा कि अभी सरकार के निर्णय का इंतजार किया जा रहा है, इसलिए बंद और रैली रद्द की गई है।


यह भी पढ़ें-काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो: रामेश्वर की सफाई पर कांग्रेस का पलटवार, बोले- इस्लामाबाद में काजी कैंप कहां है?


15 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई
सीलिंग विवाद से जुड़े प्रमुख मामले में सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 15 सितंबर 2026 को प्रस्तावित है। इससे पहले हाईकोर्ट में लंबित मामलों पर सुनवाई पूरी होने की उम्मीद है। अब व्यापारियों की नजर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed