UP Nikay Chunav 2023: फिरोजाबाद में भिड़े सपा-भाजपा समर्थक, पुलिस ने खदेड़ा; फर्जी मतदान का आरोप
{"_id":"6452fb1054798c04f8077433","slug":"up-nikay-chunav-2023-agra-phase-1-voting-in-firozabad-mathura-mainpuri-district-polling-party-candidate-list-2023-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav 2023: फिरोजाबाद में भिड़े सपा-भाजपा समर्थक, पुलिस ने खदेड़ा; फर्जी मतदान का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 04 May 2023 06:45 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 04 May 2023 06:45 PM IST
खास बातें
UP Agra Nikay Chunav Voting 2023 Updates: आगरा मंडल के मैनपुरी, फिरोजाबाद और मथुरा में मतदान चल रहा है।
विज्ञापन
मौके पर तैनात पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:39 PM, 04-May-2023
Firozabad Nikay Chunav: मतपेटिका जमा करने जातीं पोलिंग पार्टियां
- फोटो : अमर उजाला
05:44 PM, 04-May-2023
फिरोजाबाद जिले में शाम पांच बजे तक 59.84 प्रतिशत हुआ।
विज्ञापन
05:29 PM, 04-May-2023
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में निकाय चुनाव में शाम पांच बजे तक 60.45 फीसदी मतदान हुआ है।
05:28 PM, 04-May-2023
ताजनगरी आगरा में शाम पांच बजे तक 50.19 फीसदी मतदान हुआ। वहीं नगर निगम क्षेत्र में 34.45 प्रतिशत मतदान हुआ।
04:37 PM, 04-May-2023
Firozabad: पिंक बूथ पर मतदान करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
04:20 PM, 04-May-2023
मैनपुरी में भिड़े सपा और बसपा समर्थक
मैनपुरी नगर पालिका के मुस्लिम बाहुल्य इलाके महमूदनगर में मतदान शुरू होने के दो घंटे बाद ही मतदान केंद्र के पास सपा और बसपा के प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर विवाद हुआ। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उनको हड़काकर घरों को भेज दिया। मतदान केंद्र के आसपास नजर नहीं आने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:18 PM, 04-May-2023
मैनपुरी के कई बूथों पर दोपहर से दिखा सन्नाटा
निकाय चुनाव के दौरान मैनपुरी नगर पालिका क्षेत्र में मतदाताओं की उदासीनता भी नजर आई। कई बूथों पर दोपहर से ही सन्नाटा नजर आया। यहां मतदान कर्मी मतदाओं के न आने से आराम से बैठे हुए नजर आए।03:59 PM, 04-May-2023
फिरोजाबाद में पोलिंग बूथ पर जाने से विधायक को रोका, हुआ हंगामा
जसराना में फर्जी मतदान के साथ धीमी गति से हो रहे मतदान की शिकायत सपा कार्यकर्ताओं ने विधायक इंजीनियर सचिन यादव से की तो विधायक पीठासीन अधिकारी से बात करने पहुंचे। इसी दौरान पोलिंग बूथ पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। विधायक को रोके जाने पर सपा कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। वहीं विधायक ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया। जानकारी मिली तो सीओ जसराना अनिवेश कुमार सिंह पहुंचे और विधायक को समझाकर मामला शांत कराया। विधायक जसराना इंजीनियर सचिन यादव ने कहा प्रशासन भाजपा के दवाब में काम कर रहा है।03:30 PM, 04-May-2023
फिरोजाबाद में भिड़े सपा-भाजपा समर्थक
फिरोजाबाद में पालीवाल कॉलेज चौराहे के पास सपा और भाजपा समर्थक भिड़ गए। ये देख पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को मौके से खदेड़ दिया।03:27 PM, 04-May-2023