फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janakpuri Mahotsav 2022: आगरा में निकली प्रख्यात श्रीराम बारात, इंद्रदेव ने की आगवानी, जमकर झूमे लोग

Thu, 22 Sep 2022 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Sep 2022 12:06 AM IST
खास बातें

Janakpuri Mahotsav 2022 in Agra News in Hindi: आगरा में वो शुभ घड़ी आ गई है, जब मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात लेकर जानकी को ब्याहने के लिए निकले। पूरा आगरा शहर बाराती बना । बारात में शामिल होने वाली झांकियों शाम से ही निकलना शुरू हो गई थीं। वहीं नौ बजे चन्नोमल की बारहदरी पर श्री रामलीला महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, मंत्री राजीव कुमार अग्रवाल, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने श्रीराम के स्वरूप की प्रथम आरती उतारी।
 

विज्ञापन
Janakpuri Mahotsav 2022 Live Updates Ram Barat in Agra Mehndi Ceremony News in Hindi
श्रीराम बारात - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:24 PM, 21-Sep-2022

शोभायात्रा में ऊंट रहे आकर्षण का केंद्र

बुधवार रात आठ बजे चन्नोमल की बारहदरी पर श्री रामलीला महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, मंत्री राजीव कुमार अग्रवाल, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने श्रीराम के स्वरूप की प्रथम आरती उतारी। इसके बाद शोभायात्रा में सबसे आगे चल रहे ऊंट काफी आकर्षक रहे। धर्म, समाज, शिक्षा, प्रभु श्रीराम के प्रबंधन, शिव-पार्वती की झांकी, मां लक्ष्मी का रजत रथ राम भक्तों को खूब पसंद आया।
10:46 PM, 21-Sep-2022

पहली बार नृत्य करेंगी कौशल्या 

रामलीला महोत्सव कमेटी के मीडिया प्रभारी राहुल गौतम ने बताया कि रामबरात के इतिहास में पहली बार बृहस्पतिवार सुबह दयालबाग क्षेत्र में रानी कौशल्या की स्वरूप सपना मित्तल भी नृत्य करेंगी। उनके साथ रथ में आगे चल रहीं 101 सहेलियां भी रामधुन पर उनका साथ देंगी।
विज्ञापन
10:46 PM, 21-Sep-2022
रामबरात में श्रीराम का रथ इंद्र के हाथी ऐरावत के रूप में दिख रहा था। लगभग 800 किलो के रथ पर छह श्वेत अश्व खूब भा रहे थे। लक्ष्मण का रथ शेषावतार के रूप में दिखाई दिया। भरत का रथ कमल और शत्रुघ्न का रथ में मोर पंख के फूल के आकार का था। 
10:19 PM, 21-Sep-2022
रथ पर सवार हुए प्रभु श्रीराम - फोटो : अमर उजाला
रथ पर सवार हुए श्री राम के स्वरूप। सांसद डॉक्टर एसपी सिंह बघेल और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने उतारी आरती।
10:02 PM, 21-Sep-2022
शुरू हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
मानो इंद्रदेव भगवान राम की अगवानी कर रहे है। रघुवर का रथ आते ही बारिश शुरू हुई। वैसे तो सुबह से ही रुक-रुक के बारिश हो रही है।
 
09:56 PM, 21-Sep-2022
रथ पर सवार हुए शेषावतार लक्ष्मण - फोटो : अमर उजाला
शेषावतार लक्ष्मण रथ पर सवार हुए। रत्न जड़ित मुकुट धारण किए हुए थे, उनके मुकुट पर शेषनाग विराजमान थे। भरत के मुकुट पर कमल का फूल अपनी अद्भुत छंटा बिखेर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:53 PM, 21-Sep-2022
सीताजी का डोला - फोटो : अमर उजाला

जनकपुरी में निकला माता जानकी का डोला

जनकपुरी महोत्सव में बुधवार की शाम दयालबाग स्थित जनकपुरी कार्यालय से जगत जननी माता जानकी का आकर्षक डोला बैंडबाजों के साथ निकाला गया। माता जानकी के दर्शन कर भक्त निहाल हो गए। हरेक कॉलोनी, गली, नुक्कड़, अपार्टमेंट, कॉलोनियों के लोगों ने पुष्पवर्षा कर माता सीता के डोले का स्वागत किया। 
09:35 PM, 21-Sep-2022
रथ पर सवार हुए भ्राता भरत - फोटो : अमर उजाला
इंतजार खत्म हो चुका है। चन्नोमल की बारादरी से भ्राता भरत के रथ पर सवार होते ही मानो लोगों मे अलग ही उत्साह छा गया। अब इंतजार है प्रभु श्रीराम का।
09:20 PM, 21-Sep-2022
स्वरूपों की आरती करते विधायक - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने प्रभु श्रीराम के स्वरूप की आरती की। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।



 
08:48 PM, 21-Sep-2022
लाला चन्नौमल की बारहदरी (मन:कामेश्वर गली, रावतपाड़ा) और उसके आसपास का क्षेत्र का नजारा अयोध्या नगरी सा दिखाई दे रहा है। शाम ढलने के साथ ही पुराना शहर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। बारिश में भी दोपहर से ही लोगों का बारहदरी पर पहुंचना शुरू हो गया था। 

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed