HP Board 10th Result Out: एचपी बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, 74.61% रहा परिणाम; रिधिमा शर्मा ने किया टॉप
Himachal Board Class 10th Result Live Update: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। परीक्षा परिणाम 74.61 फीसदी रहा है।
रिजल्ट जारी होने पर छात्र अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे और डाउनलोड भी कर सकेंगे।
एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए अभी यहां रजिस्टर करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
बोर्ड ने जानकारी देते हुए आगे कहा कि उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण करवाने के इच्छुक परीक्षार्थी संबंधित पाठशाला के माध्यम से केवल ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपये, पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपये प्रति विषय की दर से 22 मई तक आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में कम से कम 20 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। केवल ऑनलाइन के माध्यम से निर्धारित शुल्क सहित प्राप्त आवेदन पत्र ही मान्य होंगे। ऑफलाइन यान बिना शुल्क के प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।बोर्ड ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर
बोर्ड ने बताया कि जो परीक्षार्थी लिखित और प्रायोगिक परीक्षा में से किसी विषय की परीक्षा में अनुपस्थित्त रहे है, ऐसे परीक्षार्थियों को उस विषय में अनुपस्थित दर्शाया गया है तथा परीक्षा परिणाम पूर्व निर्धारित मानदंड अनुसार ही घोषित किया गया है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड मुख्यालय में कार्य दिवस के दौरान दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम से संबंधित जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01892-242119 (शिमला, सिरमौर, लाहाैल-स्पीति, किन्नौर), 01892-242128 (कुल्लू, ऊना, सोलन), 01892-242148 (हमीरपुर, चंबा, बिलासपुर), 01892-242149 (कांगड़ा), 01892-242151 (मंडी) पर सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5: 00बजे तक संपर्क कर सकते हैं।इस बार ऐसा रहा हिमाचल बोर्ड की 10वीं का परिणाम
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस बार कुछ परीक्षार्थियों की संख्या 91622 रही है। वहीं उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 67988 रही। अनुपूरक परीक्षार्थियों की कुल संख्या 10474 रही। अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 12613 रही। इस साल पास प्रतिशत्ता 74.61 रहा।22 मई तक पुनर्मूल्यांकन के लिए कर सकते हैं आवेदन
प्रथम 10 स्थानों में 92 में से 71 बेटियां हैं। छात्रों को उनकी मार्कशीट उनके स्कूल द्वारा प्रदान की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों को परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन करवाना है वो ऑनलाइन बोर्ड की वैवसाइट www.hpbose.org पर करा सकते हैं, अभ्यर्थी 22.05.2024 तक आवेदन कर सकते हैं।तीसरे स्थान पर तीन विद्यार्थी रहे
इस बार 91,130 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 67988 विद्यार्थी पास हुए हैं। टाॅप टेन मेरिट सूची में कुल 92 विद्यार्थी शामिल हैं। तीसरे स्थान पर तीन विद्यार्थी रहे हैं। टाॅपरों में 22 सरकारी और 70 निजी स्कूल के हैं।
परीक्षा परिणाम जारी
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। इस बार 15 दिन पहले रिजल्ट घोषित हुआ है। प्रमाणपत्र डिजीलाॅकर में मिलेंगे। परीक्षा परिणाम 74.61 फीसदी रहा है।HPBOSE 10th Result 2024: पिछले साल लड़कों से आगे रहीं लड़कियां
हिमाचल बोर्ड 10वीं के परिणाम में, एक उल्लेखनीय उपलब्धि देखी गई क्योंकि 8 लड़कियों ने शीर्ष 10 में स्थान हासिल किया। हालांकि, केवल 2 लड़के ही शीर्ष 10 रैंक में जगह बनाने में सफल रहे। जो छात्र हिमाचल बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे।HPBOSE 10th Result: पिछले साल किसने किया एचपी बोर्ड 10वीं में टॉप?
मानवी ने 99.14% अंकों के साथ हिमाचल कक्षा 10वीं की परीक्षा में टॉप किया, जबकि दीक्षा कत्याल ने 693 अंकों के साथ दूसरा और अक्षित शर्मा ने 692 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।HP Board Result 2024: पिछले साल कब आया था रिजल्ट
पिछले साल, हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 25 मई को HPBOSE 10वीं परिणाम 2023 की घोषणा की थी। हिमाचल प्रदेश कक्षा 10वीं टर्म 2 परीक्षाओं में कुल 90,896 छात्रों ने भाग लिया था। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.7% रहा।HP Board 10th Result: रिजल्ट जारी होने में बाकी है थोड़ा ही समय
रिजल्ट जारी होने पर छात्र अमर उजाला की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही छात्र अपने स्कोरकार्ड की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
-
सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं।
-
यहां एचपी बोर्ड वाले अनुभाग पर क्लिक करें।
-
अब 10वीं बोर्ड रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें।
-
सबमिट करें।
-
रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
-
भविष्य की जरूरतों के लिए इसकी कॉपी डाउनलोड करें।