Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Online attendance of workers during rain: Payments withheld, show-cause notices issued to 14 BDOs

बारिश में श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी : भुगतान पर रोक, 14 बीडीओ को कारण बताओ नोटिस

Thu, 05 Nov 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Online attendance of workers during rain: Payments withheld, show-cause notices issued to 14 BDOs
बस्ती। भारी बारिश के दौरान वीबी-जी रामजी के तहत काम कराने और 17,288 श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने के मामले में विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। श्रमिकों के भुगतान पर रोक लगाने के साथ ही जिले के सभी 14 खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन के भीतर संबंधित ग्राम पंचायतों में स्थलीय सत्यापन कराकर कार्यों और पोर्टल पर दर्ज हाजिरी का मिलान करते हुए साक्ष्य सहित रिपोर्ट मांगी गई है। इस मामले को एक नवंबर के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई थी।
विज्ञापन

जिले में 30 और 31 अक्तूबर को मौसम विभाग की चेतावनी के बीच कई स्थानों पर भारी बारिश हुई थी। इससे सामान्य कामकाज प्रभावित हुआ और स्कूलों में भी अवकाश घोषित किया गया था। इसके बावजूद वीबी-जी रामजी पोर्टल पर एनएमएमएस एप के माध्यम से श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज कराई गई। प्रारंभिक जांच में कई स्थानों पर मौके पर काम होता नहीं मिला। इसके बाद विभाग ने भुगतान रोकते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उपायुक्त श्रम एवं रोजगार संजय शर्मा की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि लगातार बारिश के बावजूद एनएमएमएस एप पर श्रमिकों की उपस्थिति अपलोड की गई। इस संबंध में पहले भी अधिकारियों को सतर्क किया गया था। इसके बाद भी निगरानी और सत्यापन में लापरवाही बरती गई। इससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका है। सभी बीडीओ को तीन दिन के भीतर संबंधित ग्राम पंचायतों में स्थलीय सर्वे कराने का निर्देश दिया गया है। सर्वे में मौके पर कराए गए कार्यों और पोर्टल पर दर्ज श्रमिकों की उपस्थिति का मिलान करना होगा। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। रिपोर्ट और जवाब मिलने के बाद जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। गड़बड़ी की पुष्टि होने पर प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही संबंधित कार्य को शून्य किया जाएगा।
विज्ञापन

---
दो दिन में 554 परियोजनाओं पर 17,288 श्रमिकों की हाजिरी
जांच में सामने आया है कि 30 अक्तूबर को जिले में 554 परियोजनाओं पर 16,859 श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज की गई थी। वहीं, 31 अक्तूबर को 22 परियोजनाओं में 429 श्रमिकों के काम करने का दावा पोर्टल पर किया गया। इस तरह दो दिनों में कुल 17,288 श्रमिकों की हाजिरी दर्ज हुई। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 30 अक्तूबर को जिले में 27.5 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इन कार्यों के एवज में करीब 52 लाख रुपये का भुगतान होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बारिश के दिनों में दर्ज हाजिरी
30 अक्तूबर : 16,859 श्रमिक, 554 परियोजनाएं
31 अक्तूबर : 429 श्रमिक, 22 परियोजनाएं
कुल : 17,288 श्रमिक, 576 परियोजनाएं
---
बारिश के दौरान जिन श्रमिकों की हाजिरी दर्ज कराई गई है, उस मामले में सभी 14 बीडीओ को नोटिस जारी किया गया है। फिलहाल भुगतान रोक दिया गया है। तीन दिन में स्थलीय सत्यापन कराकर रिपोर्ट मांगी गई है। गड़बड़ी मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी और संबंधित कार्य शून्य किया जाएगा। -संजय शर्मा, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed