Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Traffic jam on the Bhattakufer-Dhalli tunnel road; doctors and patients face inconvenience.

Shimla News: भट्ठाकुफर-ढली टनल सड़क पर जाम, डाक्टर-मरीज परेशान

Wed, 04 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam on the Bhattakufer-Dhalli tunnel road; doctors and patients face inconvenience.
सुबह 10:00 बजे तक जाम में फंसा रहता है अस्पताल का स्टाफ
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को करना पड़ता है लंबा इंतजार
अवैध पार्किंग और निर्माण सामग्री डालने से बढ़ रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी चमियाना में कार्यरत चिकित्सकों, स्टाफ और मरीजों के लिए अस्पताल पहुंचना मुश्किल हो गया है। कभी संकरी सड़क तो कभी जाम उनके लिए परेशानी का सबब बन रहा है। भट्ठाकुफर-ढली टनल के बीच सड़क पर लगने वाले जाम से मरीजों और चिकित्सकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सुबह 9:00 बजे से ही सड़क पर जाम लगना शुरू हो जाता है। इसके चलते अस्पतालों में ड्यूटी पर पहुंचने वाले चिकित्सक और अन्य कर्मचारी कई बार सुबह 10:00 बजे तक जाम में फंसे रहते हैं। वहीं आपातस्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। इससे स्वास्थ्य संस्थानों की नियमित सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। समय पर अस्पताल न पहुंच पाने के कारण चिकित्सकों को अपनी ड्यूटी संभालने में देरी होती है। वहीं अस्पताल पहुंच चुके मरीजों को भी चिकित्सकों के इंतजार में बैठना पड़ता है। सड़क के दोनों ओर अवैध पार्किंग और अवैध रूप से रखी निर्माण सामग्री से जाम लग रहा है। इस वजह से जब दोनों ओर से बड़े वाहन आते हैं तो उन्हें क्रॉस करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती। सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण सड़क और संकरी हो जाती है। कई स्थानों पर निर्माण सामग्री के कारण सड़क का हिस्सा बाधित होने से वाहन चालकों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती। ऐसे में वाहनों की कतारें लग जाती हैं और जाम खुलने में लंबा समय लग जाता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मरीजों और अस्पताल स्टाफ की समय पर आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए संजौली से ढली टनल तक सुबह के समय प्रतिबंधित रहने वाली सड़क पर वन-वे यातायात व्यवस्था शुरू की गई है। इससे मरीजों और स्टाफ को राहत मिली थी लेकिन अब भट्ठाकुफर से ढली टनल के बीच जाम की समस्या सामने आ रही है। अस्पताल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सड़क पर अवैध पार्किंग करने वालों और निर्माण सामग्री डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि मरीजों और अस्पताल स्टाफ को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article