{"_id":"6aeb506294855713030e2725","slug":"construction-of-lakkar-bazar-bus-stand-completed-facility-to-be-unveiled-soon-shimla-news-c-19-sml1002-815842-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: लक्कड़ बाजार बस अड्डे का निर्माण कार्य पूरा, जल्द मिलेगी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: लक्कड़ बाजार बस अड्डे का निर्माण कार्य पूरा, जल्द मिलेगी सौगात
विज्ञापन
ऊपरी शिमला, सुन्नी-तत्तापानी और किन्नौर के लोगों को मिलेगी सुविधा, रेस्तरां के साथ लिफ्ट का निर्माण कार्य भी पूरा
आरटीडीसी ने 8.88 करोड़ रुपये से किया है निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। आधुनिक सुविधाओं, रेस्तरां, पार्किंग और लिफ्ट से लैस लक्कड़ बाजार बस अड्डे का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। रोपवे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (आरटीडीसी) की ओर से 8.88 करोड़ की लागत से बनाए इस बस अड्डे को जल्द जनता को समर्पित करने की तैयारी है।
ऊपरी शिमला, सुन्नी-तत्तापानी और जिला किन्नौर के लिए बसों के संचालन के उद्देश्य से बनाए इस बस अड्डे को नवंबर में जनता के लिए तैयार करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद लोगों को यह सौगात मिल जाएगी। बस अड्डे के लोकार्पण के साथ ही मई 2023 से आईजीएमसी की नगर निगम पार्किंग में अस्थायी रूप से शिफ्ट किया गया बस अड्डा अपने पुराने परिसर में वापस आ जाएगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस बस अड्डे के शुरू होने से यहां से सफर करने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
लोगों को बसें पकड़ने के लिए पैदल नहीं जाना पड़ेगा। लक्कड़ बाजार में नवनिर्मित बस अड्डे में लिफ्ट और फ्यूनिकुलर ट्रॉली के लिए भी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। रिज तक जाने के लिए बनाई लिफ्ट का शेष कार्य भी पूरा कर लिया है। वहीं बस अड्डे के दूसरे फ्लोर पर बनी पार्किंग और रेस्तरां तक पहुंचने के लिए सड़क निर्माण के तहत एक पुल बनाया जाना बाकी है, जबकि डंगे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बस अड्डे के सामने आधे हिस्से में पेवर ब्लॉक भी बिछाए जा चुके हैं। लिफ्ट का कार्य पूरा होने के बाद बाकी जगह पर भी पेवर ब्लॉक बिछाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। बस अड्डे के भवन में दो मंजिलों पर 18 से अधिक दुकानें बनाई गई हैं। ऊपरी शिमला और किन्नौर के लिए चलने वाली बसें इसी बस अड्डे पर खड़ी होंगी। यात्री यहां बने टिकट काउंटर से टिकट लेकर बसों में सवार हो सकेंगे।
विज्ञापन
बस अड्डे में खुलेंगी दुकानें
बस अड्डे में कैंटीन के साथ दुकानें भी खुलेंगी। आरटीडीसी की ओर से लक्कड़ बाजार बस अड्डे, यहां बन रही दुकानों और रिज के लिए लिफ्ट व फ्यूनिकुलर ट्रॉली के तीनों प्रोजेक्टों को नवंबर में पूरा कर जनता को समर्पित करने की तैयारी की जा रही है। आरटीडीसी के मैनेजर अजय आनंद ने बताया कि बस अड्डे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। नवंबर माह में हर हाल में इसे जनता को समर्पित करने के लिए तैयार कर दिया जाएगा। तीनों प्रोजेक्टों का कार्य भी निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा।