फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 2 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:30 PM IST
खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 02-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.

विज्ञापन
MP Breaking News Live Updates: Madhya Pradesh Latest  News Today in Hindi 2 February 2025

लाइव अपडेट

11:12 PM, 02-Feb-2025

Khandwa: मजदूर ने खेत मालिक पर कुल्हाड़ी से वार कर काट दिया पैर, कटा पैर लेकर परिजन पहुंचे अस्पताल, जानें मामला

घायल किसान को जब इलाज़ के लिए जिला अस्पताल लाया गया, तो परिजन उसका कटा हुआ पैर भी साथ लेकर आए थे, ताकि उसे जोड़ दिया जाए । लेकिन किसान बुरी तरह जख्मी हालत में था । और पढ़ें
11:02 PM, 02-Feb-2025

Damoh News: घर में नाबालिग बच्चों के मिलने के मामले में दो गिरफ्तार, सबूत के लिए आरोपियों के घर पर हुई छानबीन

कोतवाली टीआई ने बताया मामले की जांच की जा रही है। सभी बच्चों को सागर बाल कल्याण समिति की देखरेख में रखा गया है। वहां उनकी काउंसलिंग जारी है। बुधवार को पुलिस ने क्रिश्चियन कॉलोनी में पीके शुक्ला के घर छापेमारी की थी यहां 12 नाबालिग बच्चे मिले थे। और पढ़ें
विज्ञापन
10:56 PM, 02-Feb-2025

Jabalpur News: बच्चों के साथ स्वेच्छा से गई महिला, नहीं कर सकते बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के रूप में सुनवाई

Woman who voluntarily went with children, cannot hear as habeas corpus petition
हाईकोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका खारिज करते हुए कहा कि महिला अपने बच्चों के साथ स्वेच्छा से गई है, इसलिए मामला बंदी प्रत्यक्षीकरण के तहत नहीं आता। याचिकाकर्ता ने बेटी व नाबालिग बच्चों के लापता होने की शिकायत की थी, लेकिन जांच में महिला के स्वेच्छा से जाने की पुष्टि हुई।  और पढ़ें
10:54 PM, 02-Feb-2025

MP News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बाघ छोटा भीम की इलाज के दौरान मौत, भोपाल वन विहार में चल रहा था इलाज

MP News: Bandhavgarh Tiger Reserve's tiger Chhota Bheem died during treatment, treatment was going on in Bhopa

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से घायल अवस्था में रेस्क्यू कर भोपाल लाए गए नर बाघ छोटा भीम की रविवार को मौत हो गई। दो महीने तक वन विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में इलाज के बावजूद बाघ की जान नहीं बचाई जा सकी।

और पढ़ें
10:49 PM, 02-Feb-2025

Chhindwara News: प्रेमिका के घर में युवक ने किया सुसाइड, काराबोह में मिले युवक के शव की सुलझी गुत्थी

Man commits suicide in girlfriend's houseMan's body found in Karaboh, girlfriend, father arrested
देहात थाना पुलिस ने 10 जनवरी को काराबोह डैम के पास मिले युवक चैतलाल की मौत की गुत्थी सुलझा ली है। प्रेमिका कविता की प्रताड़ना से तंग आकर उसने उसके घर में सुसाइड किया था। कविता और उसके पिता ने शव को डैम के पास फेंक दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  और पढ़ें
10:42 PM, 02-Feb-2025

MP News: जापान से लौटते ही सीएम का बड़ा एलान, बोले-टॉपर विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि और स्कूटी देंगे

MP News: CM made a big announcement as soon as he returned from Japan, said- topper students will be given lap
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  जापान यात्रा से लौटते ही भोपाल में विद्यार्थियों के लिए बड़ा एलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूटी देंगे।  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:38 PM, 02-Feb-2025

Indore News: दिल्ली की दिव्या काकरान बनी चैंपियन, महिला वर्ग में जीती महापौर केसरी कुश्ती

indore news kushti pahalwan mahapaur mayor
Indore News: अखिल भारतीय महापौर केसरी कुश्ती स्पर्धा में पहलवानों का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय। 
  और पढ़ें
10:36 PM, 02-Feb-2025

MP News: न्याय के लिए अदालत जाएगा पायल मोदी का परिवार,वीडियो जारी कर पासवान से जुड़े लोगों पर लगाए आरोप दोहराए

Bhopal Crime: Payal Modi's family will go to court for justice, Payal's video goes viral
जयश्री गायत्री फूड कंपनी की डायरेक्टर पायल मोदी के ठिकानों पर बीते बुधवार को ईडी ने कार्रवाई की थी। उसके अगले दिन पायल ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जहर खाने के बाद पायल के हाथ से लिखा हुआ एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के रिश्तेदारों द्वारा प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए थे। रविवार को पायल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने पत्र में लिखे आरोपों को दोहराया है। और पढ़ें
10:26 PM, 02-Feb-2025

Saurabh Sharma: सौरभ शर्मा ने दिल्ली और नोएडा में काटी थी फरारी, पनाह देने वाले से होगी पूछताछ

Saurabh Sharma: Saurabh Sharma had absconded in Delhi and Noida, person who sheltered him will be interrogated
पूछताछ के दौरान सौरभ ने अपने उस रिश्तेदार का नाम बता दिया है, जिसने फरारी के दौरान दिल्ली और नोएडा में उसके रहने की व्यवस्था की थी। लोकायुक्त पुलिस अब उस रिश्तेदार से भी पूछताछ करेगी।   और पढ़ें
10:24 PM, 02-Feb-2025

Bharatpur: स्केटिंग के नेशनल प्लेयर ने बदमाशों को नहीं दिए शराब के लिए पैसे, तोड़ दिया पैर, जाना था नेपाल

भव्य की मां रेखा चौधरी ने बताया कि उनका बेटा स्केटिंग का अच्छा खिलाड़ी है। हाल ही में आगरा में हुई एक प्रतियोगिता में उसने 21 किलोमीटर की स्केटिंग की थी। बदमाशों ने जानबूझकर उसका पैर तोड़ा, ताकि वह आगे स्केटिंग न कर सके। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed