{"_id":"679fa33e91a135ae1a0efbfc","slug":"bharatpur-national-skating-player-did-not-give-money-to-the-miscreants-for-liquor-broke-his-leg-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: स्केटिंग के नेशनल प्लेयर ने बदमाशों को नहीं दिए शराब के लिए पैसे, तोड़ दिया पैर, जाना था नेपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: स्केटिंग के नेशनल प्लेयर ने बदमाशों को नहीं दिए शराब के लिए पैसे, तोड़ दिया पैर, जाना था नेपाल
Sun, 02 Feb 2025 10:24 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 02 Feb 2025 10:24 PM IST
सार
भव्य की मां रेखा चौधरी ने बताया कि उनका बेटा स्केटिंग का अच्छा खिलाड़ी है। हाल ही में आगरा में हुई एक प्रतियोगिता में उसने 21 किलोमीटर की स्केटिंग की थी। बदमाशों ने जानबूझकर उसका पैर तोड़ा, ताकि वह आगे स्केटिंग न कर सके।
विज्ञापन
असपताल में भर्ती भव्य चौधरी।
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भरतपुर जिले के मथुरा गेट थाना क्षेत्र में स्केटिंग के नेशनल प्लेयर को कुछ बदमाशों द्वारा शराब पार्टी के लिए मांगे गए पांच सौ रुपए नहीं देना भारी पड़ गया। युवकों ने नेशनल प्लेयर की जमकर पिटाई की और एक पैर भी तोड़ दिया। प्लेयर की स्कूटी को क्षतिग्रस्त करने के साथ-साथ मोबाइल व पर्स भी छीन लिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने प्लेयर की जान बचाई। प्लेयर को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी युवकों के खिलाफ प्लेयर की ओर से मथुरा गेट पुलिस थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
शहर के घेर नसवरिया गंगा मंदिर निवासी भव्य चौधरी ने बताया कि वह स्केटिंग का नेशनल खिलाड़ी है, जिसे स्टेट लेवल पर गोल्ड मेडल प्राप्त करने के साथ-साथ नेशनल लेवल पर खेलकर ट्रॉफी भी मिली है। तीन माह बाद, यानी अप्रैल में, उसे नेपाल खेलने के लिए जाना था। लेकिन शुक्रवार को जब वह स्कूटी से अपनी बहन को लेने जा रहा था, तो रास्ते में गनपत फौजदार की हवेली के सामने अभि पुत्र पाली, धोनी, वीर, हैप्पी, बिट्टू, बलबीर उर्फ भाऊ निवासी मोरी चार बाग ने उसे रोक लिया। जब उसने रोकने का कारण पूछा, तो उन्होंने शराब पार्टी के लिए पांच सौ रुपये की मांग की। जब उसने पैसे देने से मना किया, तो वे आग बबूला हो गए। उन्होंने उसे पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और पीटना शुरू कर दिया। उनमें से एक ने लोहे की रॉड से उसके पैर पर वार किया, जिससे उसका पैर टूट गया। आरोपियों ने उसकी स्कूटी को भी तोड़ दिया और मोबाइल, चेन एवं पर्स छीन लिया।
विज्ञापन
इसके बाद सभी बदमाश उसे घसीटते हुए एक मकान के अंदर ले गए, जहां एक कमरे में बंद कर उसे बुरी तरह लात-घूंसों से पीटा गया। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे, जिन्होंने बदमाशों के चंगुल से छुड़ाकर उसे बचाया और आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। भव्य की मां रेखा चौधरी ने बताया कि उनका बेटा स्केटिंग का अच्छा खिलाड़ी है। हाल ही में आगरा में हुई एक प्रतियोगिता में उसने 21 किलोमीटर की स्केटिंग की थी। बदमाशों ने जानबूझकर उसका पैर तोड़ा, ताकि वह आगे स्केटिंग न कर सके।
विज्ञापन