{"_id":"6b0aa0f64cd404b3a00687f4","slug":"satna-family-feud-over-property-turns-violent-two-sides-clash-with-sticks-video-goes-viral-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतना: संपत्ति विवाद में खूनी संघर्ष, दुकान के बंटवारे को लेकर आपस में भिड़े परिजन, जमकर चले लाठी-डंडे, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतना: संपत्ति विवाद में खूनी संघर्ष, दुकान के बंटवारे को लेकर आपस में भिड़े परिजन, जमकर चले लाठी-डंडे, दो घायल
Sat, 28 Nov 2026 03:08 PM IST
सतना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: सतना ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 03:08 PM IST
सार
दुकान और संपत्ति के बंटवारे को लेकर परिवार के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सड़क पर लाठी-डंडे चलने से नरेंद्र नामदेव और उनकी पत्नी लक्ष्मी समेत कई लोग घायल हुए हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
परिवार के दो पक्षों में संपत्ति विवाद में खूनी संघर्ष
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के बिरसिंहपुर क्षेत्र में दुकान और संपत्ति के बंटवारे को लेकर शनिवार सुबह नामदेव परिवार के दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चल गए। इस हिंसक झड़प में नरेंद्र नामदेव के सिर और उनकी पत्नी लक्ष्मी के हाथ में चोट आई है, जबकि दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सड़क पर दोनों पक्षों के लोग हाथों में लाठियां लेकर भिड़ते और एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक नरेंद्र नामदेव का अपने भाई अशोक नामदेव एवम भतीजों रामकृष्ण और रामबालक के साथ दुकान के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि शनिवार सुबह नरेंद्र जब घर से बाहर निकले, तभी रामकृष्ण ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि रामकृष्ण ने नरेंद्र पर लाठी से हमला कर दिया। बचाव में नरेंद्र भी लाठी लेकर सामने आ गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: एमपी: हाईकोर्ट जजों की नियुक्ति में आरक्षण का प्रावधान नहीं, जबलपुर हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज
विज्ञापन
सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सुबह के समय सड़क पर कई लोग एक दूसरे पर लाठियों से हमला करते नजर आ रहे हैं, वहीं बीच-बचाव करने पहुंची महिलाओं को भी धक्का-मुक्की और मारपीट के बीच जूझना पड़ा। इसी दौरान बीच-बचाव कर रही एक महिला लक्ष्मी के हाथ में चोट आई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर भी घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।

