फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Payal Modi's family will go to court for justice, Payal's video goes viral

MP News: न्याय के लिए अदालत जाएगा पायल मोदी का परिवार,वीडियो जारी कर पासवान से जुड़े लोगों पर लगाए आरोप दोहराए

Sun, 02 Feb 2025 10:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 02 Feb 2025 10:36 PM IST
सार

जयश्री गायत्री फूड कंपनी की डायरेक्टर पायल मोदी के ठिकानों पर बीते बुधवार को ईडी ने कार्रवाई की थी। उसके अगले दिन पायल ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जहर खाने के बाद पायल के हाथ से लिखा हुआ एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के रिश्तेदारों द्वारा प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए थे। रविवार को पायल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने पत्र में लिखे आरोपों को दोहराया है।

विज्ञापन
Bhopal Crime: Payal Modi's family will go to court for justice, Payal's video goes viral
ईडी रेड के बाद अस्पताल में भर्ती कंपनी की मालकिन पायल मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयश्री गायत्री फूड कंपनी की डायरेक्टर पायल मोदी के बयान के बाद भी चूनाभट्टी पुलिस ने पहले से चल रही जांच का हवाला देते हुए कोई कार्रवाई नहीं की है। इस दौरान अस्पताल में भर्ती पायल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने पुराने आरोपों को दोहराया है। अब पायल और उनका परिवार न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जयश्री गायत्री फूड कंपनी की डायरेक्टर पायल मोदी के ठिकानों पर बीते बुधवार को ईडी ने कार्रवाई की थी। उसके अगले दिन पायल ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से मिली पीएमएलसी के बाद शनिवार को चूनाभट्टी पुलिस ने पायल के बयान दर्ज किए थे। हालांकि पुलिस ने पूर्व से ईओडब्ल्यू और ईडी द्वारा की जा रही जांच का हवाला देते हुए बयानों को सार्वजनिक करने से इंकार कर दिया था। पुलिस का तर्क था कि पहले से ही कंपनी के खिलाफ एजेंसियां जांच कर रही हैं, ऐसे में अलग से जांच करने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन


वीडियो में पायल ने आरोप दोहराए 
जहर खाने के बाद पायल के हाथ से लिखा हुआ एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के रिश्तेदारों द्वारा प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए थे। रविवार को पायल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने पत्र में लिखे आरोपों को दोहराया है। पायल का कहना है कि वर्ष 2021 में उनके यहां चोरी हुई थी, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। उस वक्त भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। उसके बाद से ही उनको प्रताड़ित किया जाने लगा था। ईओडब्ल्यू की कार्रवाई के बाद 40 दिनों तक उनकी फैक्टरी भी बंद करवाई गई थी। परिजनों ने बताया कि बयान के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रविवार को पुलिस ने उनका आवेदन लेने से भी इंकार कर दिया, इसलिए अब न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed