{"_id":"679f7ef0ecd38a7652006251","slug":"man-commits-suicide-in-girlfriends-house-mans-body-found-in-karaboh-girlfriend-father-arrested-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-2586360-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: प्रेमिका के घर में युवक ने किया सुसाइड, काराबोह में मिले युवक के शव की सुलझी गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: प्रेमिका के घर में युवक ने किया सुसाइड, काराबोह में मिले युवक के शव की सुलझी गुत्थी
Sun, 02 Feb 2025 10:49 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 10:49 PM IST
सार
देहात थाना पुलिस ने 10 जनवरी को काराबोह डैम के पास मिले युवक चैतलाल की मौत की गुत्थी सुलझा ली है। प्रेमिका कविता की प्रताड़ना से तंग आकर उसने उसके घर में सुसाइड किया था। कविता और उसके पिता ने शव को डैम के पास फेंक दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
विस्तार
देहात थाना पुलिस ने 10 जनवरी को काराबोह डैम के पास युवक की लाश मिलने के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए उसकी मौत की गुत्थी सुलझा ली है। युवक ने अपनी प्रेमिका की प्रताड़ना से तंग आकर उसके घर में सुसाइड किया था। प्रेमिका ने उसके शव को अपने पिता के साथ काराबोह डैम के पास लाकर फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
देहात थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि 10 जनवरी को एक शव काराबोह के पास मिला था, जिसकी शिनाख्त चैतलाल पिता बुद्धू बट्टी (32) निवासी जमुनिया जेठु के रूप में हुई थी। पुलिस ने जब मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो उसे पता चला कि मृतक चैतलाल का कविता सरेयाम निवासी काशीनगर छिन्दवाड़ा से अवैध संबंध थे। इसके बाद पुलिस ने कविता को राउंडअप किया तो पता चला कि कविता के पति की पहली मौत हो चुकी है। अपने दो बच्चों के साथ वह काशी नगर में रहती थी। चैतलाल के साथ उसका प्रेम प्रसंग था, इसलिए वह शादी करने के लिए मुझ पर दबाव बना रहा था इसी को लेकर उससे विवाद हो रहा था। इसी बात से परेशान होकर उसके घर मे चैतलाल ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि जिस समय उसने सुसाइड किया उसे समय वह काम करने गई थी उसके पिता भी बाहर थे।
विज्ञापन
पिता के साथ शव को लगाया था ठिकाने, पुलिस ने साक्ष्य छुपाने के जुर्म में भेजा जेल
कविता ने सुसाइड की जानकारी अपने पिता हरिचन्द उइके को बताई थी, पुलिस के डर से पिता हरिचन्द के साथ मोटरसाइकिल से चैतलाल के शव को बीच में रखकर रिंग रोड काराबोह तरफ झाड़ी में फेंक आए थे। कविता सरेयाम से फांसी की रस्सी तथा हरिचन्द से उसकी बाइक जब्त की गई है। बताया जा रहा है कि कविता द्वारा प्रताड़ित करने के कारण ही चैतलाल ने सुसाइड किया था। इसके चलते कविता सरेयाम (30) निवासी काशीनगर एवं हरिचन्द पिता अप्पू उइके (50) काशीनगर के खिलाफ पुलिस ने धारा 108, 3(5) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जांच करती पुलिस
