फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Bandhavgarh Tiger Reserve's tiger Chhota Bheem died during treatment, treatment was going on in Bhopa

MP News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बाघ छोटा भीम की इलाज के दौरान मौत, भोपाल वन विहार में चल रहा था इलाज

Sun, 02 Feb 2025 10:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 02 Feb 2025 10:54 PM IST
सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से घायल अवस्था में रेस्क्यू कर भोपाल लाए गए नर बाघ छोटा भीम की रविवार को मौत हो गई। दो महीने तक वन विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में इलाज के बावजूद बाघ की जान नहीं बचाई जा सकी।

विज्ञापन
MP News: Bandhavgarh Tiger Reserve's tiger Chhota Bheem died during treatment, treatment was going on in Bhopa
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से घायल अवस्था में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान एवं जू भोपाल लाये गये नर बाघ छोटा भीम की रविवार को मौत हो गयी। बाघ का वन विभाग में दो माह से इलाज चल रहा था। छोटा भीम को घायल अवस्था में 30 नवम्बर 2024 को खितौली परिक्षेत्र से रेस्क्यू कर उपचार के लिये बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया से भोपाल लाया गया था। पोस्टमार्टम में बाघ छोटा भीम की मृत्यु का कारण कन्जेस्टिव हार्ट फेलियर बताया गया।
विज्ञापन


खतौली से रेस्क्यू किये गये छोटा भीम के गले में घायल होने का निशान था। उसका उपचार राज्य पशु चिकित्सालय डॉ. एस. के. तुमड़िया, वरिष्ठ वन्य प्राणी डॉ. अतुल गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी वन विहार डॉ. रजत कुलकर्णी, वन्य प्राणी चिकित्सक वाइल्ड लाइफ एस.ओ.एस. वन विहार, वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. वैभव शुक्ला और साईटस मुख्यालय भोपाल के चिकित्सक दल की निगरानी में किया गया। दो महीने के उपचार के बावजूद बाघ छोटा भीम को नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन


एनटीसीए नई दिल्ली एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) कार्यालय मध्यप्रदेश, भोपाल से जारी दिशा-निर्देश अनुरूप पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। पोस्टमार्टम वन्यजीव चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता, डॉ. प्रशांत देशमुख, डॉ. हमजा नदीम फारुकी और डॉ. रजत कुलकर्णी ने किया। बाघ छोटा भीम के सभी अंग सुरक्षित पाए गए। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शवदाह भस्मीकरण की कार्यवाही राजेश खरे, मुख्य वन संरक्षक, भोपाल, गीतांजलि अय्यर, आईएफएस संदेश माहेश्वरी, सहायक संचालक वन विहार, उपरोक्त लिखित सभी वन्यजीव विशेषज्ञ, पी.पी. सिंह, अजय शर्मा, डिप्टी कलेक्टर व अन्य की उपस्थिति में की गई। पोस्टमार्टम एवं शवदाह भस्मीकरण कार्यवाही की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed