Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   DMF scam No relief to former IAS officer Anil Tuteja, anticipatory bail plea rejected

डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अफसर अनिल टुटेजा को राहत नहीं, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Fri, 27 Nov 2026 08:25 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 27 Nov 2026 08:25 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के डीएमएफ घोटाला मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग केस में अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

विज्ञापन
DMF scam No relief to former IAS officer Anil Tuteja, anticipatory bail plea rejected
पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के चर्चित जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) घोटाला मामले में पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को उच्च न्यायालय से राहत नहीं मिली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज धन शोधन मामले में न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार व्यास की एकलपीठ ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। इससे पहले, उच्च न्यायालय ने 18 नवंबर को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि मामले की गंभीरता और आरोपी की संलिप्तता को देखते हुए अग्रिम जमानत देने का आधार नहीं बनता।
विज्ञापन


पसंदीदा कंपनियों को काम दिलाने का आरोप
प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार डीएमएफ की राशि खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए जारी की जाती है। जांच में आरोप लगाया गया है कि अनिल टुटेजा ने अपने सरकारी पद और प्रभाव का इस्तेमाल कर चुनिंदा फर्मों को काम दिलाए। इसके बदले उन्होंने 20 से 25 प्रतिशत तक कमीशन वसूला। एजेंसी के अनुसार डीएमएफ की एक बड़ी राशि का भुगतान छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के जरिये किया गया।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2022-23 के दौरान मां गंगा एंटरप्राइजेज और यश एंटरप्राइजेज को करीब 47.17 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। ईडी का आरोप है कि टुटेजा ने ललित भंसाली, यश नाहटा और सतपाल सिंह चाबड़ा से जुड़ी फर्मों को लाभ पहुंचाया। सुनवाई के दौरान जांच एजेंसी ने अनिल टुटेजा के मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच से प्राप्त व्हाट्सएप चैट, कारोबारियों के बयान और वित्तीय लेनदेन के दस्तावेज अदालत के सामने प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव पक्ष की दलीलें और अदालत का रुख
दूसरी तरफ अनिल टुटेजा की ओर से आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया गया। उनके वकीलों ने तर्क दिया कि वे डीएमएफ से जुड़े विभाग में पदस्थ नहीं थे और उनके खिलाफ कोई प्रत्यक्ष मनी ट्रेल भी नहीं मिला है। उन्होंने मामले के अन्य आरोपियों को मिली जमानत का हवाला देकर राहत मांगी थी।

उच्च न्यायालय ने आदेश में कहा कि दस्तावेज, व्हाट्सएप चैट और बयानों से प्रथम दृष्टया अनिल टुटेजा की भूमिका सामने आती है। अदालत ने स्पष्ट किया कि अन्य आरोपियों को लंबे समय तक न्यायिक हिरासत में रहने के आधार पर नियमित जमानत मिली थी, जबकि टुटेजा ने गिरफ्तारी से पहले अग्रिम जमानत मांगी है। ऐसे में अन्य आरोपियों के आधार पर उन्हें राहत नहीं दी जा सकती।


मुख्य मुकदमे की सुनवाई पर असर नहीं
उच्च न्यायालय की एकलपीठ ने याचिका खारिज करते हुए साफ किया कि जमानत अर्जी पर की गई टिप्पणियों का मुख्य मुकदमे की सुनवाई पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ट्रायल कोर्ट उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर स्वतंत्र रूप से फैसला करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed