यूपी बजट सत्र: शिवपाल बोले- मंत्री जी के नहीं मेरे कहने पर सिंचाई के लिए अफसरों ने छोड़ा पानी
{"_id":"69969d6c62cf29bdc8002da4","slug":"up-legislative-session-live-amidst-allegations-and-counter-allegations-the-ruling-party-is-ready-2026-02-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"यूपी बजट सत्र: शिवपाल बोले- मंत्री जी के नहीं मेरे कहने पर सिंचाई के लिए अफसरों ने छोड़ा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 19 Feb 2026 04:12 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 19 Feb 2026 04:12 PM IST
खास बातें
यूपी विधानमंडल का बजट सत्र जारी है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच विपक्ष सरकार को लगातार घेरने की कोशिश कर रहा है। वहीं, सत्ता पक्ष भी पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है। देखें, आज की कार्यवाही से जुड़े सभी अपडेट:
विज्ञापन
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव।
- फोटो : यूपी विधानसभा के यूट्यूब चैनल से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:03 PM, 19-Feb-2026
बजट में रखरखाव और मेंटीनेंस में कटौती की गई है
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि योगी सरकार की ओर से सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण के लिए पेश किए गए बजट में भ्रष्टाचार, अक्षमता और दिखावटीपन ज्यादा है। कई योजनाओं में वास्तविक व्यय कम हुआ है। रखरखाव और मेंटीनेंस में कटौती की गई है। बजट में बुंदेलखंड और पूर्वांचल के बजट में कटौती की गई है। शिवपाल ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मैंने सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ने के लिए आपको कॉल किया लेकिन पानी नहीं छोड़ा गया फिर मैंने खुद अधिकारियों को फोन किया तो पानी मिला। इतने समय तक मंत्री रहने के बाद भी अधिकारी आपकी नहीं सुनते कहीं तो कमी है।
03:52 PM, 19-Feb-2026
बाढ़ नियंत्रण के लिए 15 जून तक पूरा कर लिया जाता है कार्य
यूपी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह।
- फोटो : amar ujala
यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सदन में जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में बाढ़ को नियंत्रित करने के लिए 150 से अधिक परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। बाढ़ नियंत्रण के लिए लगातार योजनाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है और हर वर्ष 15 जून तक कार्य समाप्त कर लिया जाता है क्योंकि ये माना जाता है कि इसके बाद बाढ़ आ जाती है।
विज्ञापन
02:34 PM, 19-Feb-2026
किसानों के मुद्दे पर सपा का विधान परिषद से बहिर्गमन
यूपी विधान परिषद में सपा ने किसानों के मुद्दे पर सदन से बर्हिगमन कर दिया। जिसके बाद विधान परिषद की कार्यवाही 3.30 बजे तक भोजनावकाश तक के लिए स्थगित कर दी गई।
01:43 PM, 19-Feb-2026
बिजली की खपत प्रति व्यक्ति 724 यूनिट हुई
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सपा के लोगों ने प्रदेश को बीमारू बनाकर रखा था। हमारी सरकार की कोशिशों से अब प्रदेश में बिजली की खपत प्रति व्यक्ति 724 यूनिट हो गई है। यह पहली बार हुआ है जब गरीब उपभोक्ताओं के बिल जमा करने पर 25 प्रतिशत की छूट दी गई और किसानों के बिजली के बिल माफ किए गए हैं। बिजली के निजीकरण पर की जा रही चर्चाओं पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि हम जो भी करेंगे वो राज्य के जनता के हित में, पिछड़ों के हित में और पिछड़े क्षेत्रों के विद्युतीकरण को ध्यान में रखते हुए करेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग कर्मचारियों के हित की बात करते हैं लेकिन एक भी कर्मचारी ने हड़ताल नहीं की है।
01:28 PM, 19-Feb-2026
"यूपी देश में सर्वाधिक बिजली आपूर्ति करने वाला राज्य"
ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा।
- फोटो : amar ujala
यूपी के ऊर्जा मंत्री ने सदन में बिजली के निजीकरण को लेकर जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब छह साल में एक भी पैसा बिजली की दरें नहीं बढ़ाई गई हैं। यह 2017 के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब प्रदेश के हर नागरिक तक बिजली पहुंचाने का काम किया गया। अब लोगों को निर्बाध, बिना रुकावट बिजली मिल रही है। यह डबल इंजन की सरकार के कारण ही है कि यूपी देश में पहली बार सर्वाधिक बिजली आपूर्ति करने वाला राज्य बना।
12:28 PM, 19-Feb-2026
यूपी सरकार हर मोर्चे पर विफल, लोक सेवा आयोग व सेवा चयन आयोग की भर्ती में हुआ भ्रष्टाचार
सपा विधायक संग्राम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
11:48 AM, 19-Feb-2026
"पीपीपी मॉडल पर आईटीआई चलाने से गरीबों पर पड़ रहा है"
कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना।
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि प्रदेश में आईटीआई को चलाने के लिए पीपीपी मॉडल अपनाया गया। इससे गरीबों पर महंगी फीस का बोझ पड़ रहा है। क्या सरकार अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करेगी या फिर गरीबों की कैसे मदद करेगी। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर आईटीआई की बिल्डिंग बनकर तैयार है पर उनका संचालन नहीं हो रहा है। इससे युवाओं को कक्षाओं के लिए दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। सरकार इस समस्या को कैसे संबोधित कर रही है। इस पर जवाब देते हुए सरकार की ओर से कहा गया है कि जो संस्थान नहीं चल रहे हैं वहां स्टाफ का रिक्रूटमेंट कर जल्दी ही संचालित किया जाएगा।
11:24 AM, 19-Feb-2026
"यूपी को निवेशकों का पसंदीदा गंतव्य बनाने के लिए सरकार ने 32 से अधिक नीतियां बनाई"
यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी।
- फोटो : amar ujala
यूपी में निवेश को लेकर किए गए सवालों के जवाब में प्रदेश के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि प्रदेश को निवेशकों का पसंदीदा गंतव्य बनाने के लिए सरकार ने 32 से अधिक नीतियां बनाई हैं जिसके तहत निवेश के प्रस्तावों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में निवेश को बढ़ावा देने के साथ ही पिछड़े जिलों को वरीयता दी गई है जिसमें पूर्वांचल और बुंदेलखंड को विशेष महत्व दिया गया है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां पर औद्योगिक इकाइयां स्थापित नहीं की गई हैं। डबल इंजन की सरकार ने सीतापुर से लेकर सहारनपुर तक और हमीरपुर से लेकर गोरखपुर तक विकास की रोशनी से जगमगा रहा है। हमारी कथनी और करनी एक है यही कारण है कि हमने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को आकर्षित किया है।
10:44 AM, 19-Feb-2026
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और सपा सदस्यों के बीच जमकर जुबानी तीर चले
बुधवार को बिजली व्यवस्था के मुद्दे पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और सपा सदस्यों के बीच जमकर जुबानी तीर चले। वहीं, शिक्षामित्रों के मानदेय, ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी तैनाती और शिक्षकों को चिकित्सकीय सुविधा दिये जाने पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने सदन में जवाब दिया। आज भी सदन के हंगामे और शोरशराबे युक्त होने के आसार हैं।
10:35 AM, 19-Feb-2026