Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Politics: BJP Allies RLD and Apna Dal Eye Four Assembly Seats Ahead of UP Elections 2027

मुरादाबाद: भाजपा के सहयोगी दलों ने इन चार सीटों पर ठोकी दावेदारी; बिलारी सीट पर रालोद और अपना दल की नजर

Mon, 02 Nov 2026 04:38 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 02 Nov 2026 04:38 PM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा के सहयोगी दलों ने मुरादाबाद जिले की चार सीटों पर दावेदारी ठोकी है। जिले की बिलारी, ठाकुरद्वारा, देहात और कांठ सीट पर सहयोगी दलों की नजर है। रालोद ठाकुरद्वारा और कांठ सीट मांग रही है, अपना दल बिलारी विधानसभा सीट पर लड़ने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Moradabad Politics: BJP Allies RLD and Apna Dal Eye Four Assembly Seats Ahead of UP Elections 2027
भाजपा के सहयोगी दलों ने तेज की विधानसभा चुनाव की तैयारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भाजपा के सहयोगी दलों ने विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। एनडीए गठबंधन में शामिल रालोद, अपना दल (एस) और सुभासपा की नजर जिले की चार विधानसभा सीटों पर है। इसमें बिलारी, ठाकुरद्वारा, कांठ और देहात सीट शामिल हैं। 
विज्ञापन


इन सीटों पर गठबंधन के साथी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिले की छह में से पांच सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी नगर सीट पर ही जीत दर्ज कर पाई थी वह भी मामूली अंतर से। हालांकि बाद में हुए उपचुनाव में भाजपा ने सपा से कुंदरकी सीट छीन ली थी। 
विज्ञापन


2017 के चुनाव में भाजपा कांठ और नगर सीट पर विजयी रही थी। जबकि 2012 में सिर्फ ठाकुरद्वारा सीट पर ही कमल खिला था। लेकिन 2014 में हुए चुनाव में इस सीट पर सपा को जीत मिली थी। तब से यह सीट सपा के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जिले की देहात, बिलारी और कुंदरकी विधानसभा सीट पर भाजपा को जीत का इंतजार है। देहात और कुंदरकी (उप चुनाव छोड़कर) पर पार्टी आखिरी बार 1993 में जीत दर्ज की थी। भाजपा बिलारी सीट एक बार भी नहीं जीती है। ठाकुरद्वारा सीट भी 2014 से सपा के पास है।

भाजपा के इस प्रदर्शन को आधार बनाकर एनडीए के सहयोगी इन सीटों पर दावेदारी ठोक रहे हैं। सियासी चर्चाओं के मुताबिक रालोद ठाकुरद्वारा, कांठ और बिलारी सीट पर है। पार्टी इन सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। पार्टी नेताओं को उम्मीद है कि तीन में से दो सीट मिल सकती है। इसी तरह केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी (अपना दल एस) बिलारी सीट मांग रही है। यहां उनकी पार्टी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। 

इसके अलावा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी देहात सीट अपनी किस्मत आजमाना चाहती है। इन दलों के नेता जिले में होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं। सम्मेलन और बैठकें कर रहे हैं।

बिलारी सीट पर रालोद और अपना दल की नजर 
2012 में अस्तित्व में आई बिलारी विधानसभा सीट पर गठबंधन के साथी रालोद और अपना दल (एस) दोनों की नजर है। इस सीट पर दोनों दल अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इस सीट पर चार बार (उप चुनाव जोड़कर) चुनाव हो चुका है। चारों बार सपा को जीत मिली है। भाजपा को यहां जीत की तलाश है। 

उप चुनाव में स्वार सीट पर अपना दल एस ने दर्ज की थी जीत 
विधायक अब्दुल्ला आजम की सदस्यता रद होने पर रामपुर जिले की स्वार सीट पर 2023 में उप चुनाव हुआ था। इस चुनाव में अपना दल (एस) के शफीक अंसारी को भाजपा ने गठबंधन का उम्मीदवार बनाया था। शफीक अंसारी ने सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान को 8824 वोटों हराकर जीत दर्ज की थी। 

2022 के चुनाव में दो सीटों पर लड़ी थी रालोद 
जिले की सीटों पर दावेदारी ठोकने वाली रालोद ने 2022 का विधानसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ा था। पार्टी को मंडल में बिजनौर और नहटौर सीट मिली थी। दोनों पर सीटों पर रालोद को हार का सामना करना पड़ा था।

पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। चार नवंबर को स्वार में पार्टी का बड़ा कार्यक्रम में है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल भी शामिल होंगीं। बिलारी सीट मांगी जा रही है। यहां पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। - संजीव यादव, राष्ट्रीय सचिव, अपना दल (एस) 

जिले की किस विधानसभा सीट पर रालोद चुनाव लड़ेगी, ये दोनों दलों के शीर्ष नेता मिलकर तय करेंगे। जिले की बिलारी, ठाकुरद्वारा और कांठ विधानसभा सीट पर पार्टी की चुनाव तैयारी चल रही है। - अनिल चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष

सीटों का बंटवारा शीर्ष नेतृत्व तय करता है। जो आदेश शीर्ष नेतृत्व का मिलेगा उसका पालन किया जाएगा। अगर कोई सीट सहयोगी दलों के खाते में जाती है तो उन्हें भी मजबूती के साथ चुनाव लड़ाया जाएगा। - आकाश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed